हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी नोएडा में पति...

    नोएडा में पति ने पत्नी की हत्या कर खुद आत्महत्या की

    After killing his wife in Noida

    नोएडा (एजेंसी)।

    दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा के थाना फेस-2 इलाके में वीरवार रात एक व्यक्ति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया नोएडा के सेक्टर 93 से पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी और खुद फांसी के फंदे से लटक गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने दरवाजा खोलकर जैसे ही सामने देखा तो बिस्तर पर एक महिला का शव पड़ा थी।उसी कमरे में एक युवक पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान विजय सिंह (28) और महिला का नाम नेहा (24) है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।