हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home कैथल कैथल पहुंच ना...

    कैथल पहुंच नायब सैनी ने कुमारी शैलजा को लेकर दिया बड़ा बयान

    Kaithal News
    Kaithal News: कैथल पहुंच नायब सैनी ने कुमारी शैलजा को लेकर दिया बड़ा बयान

    56 दिन के ट्रेलर से ही घबरा गए विपक्षी दल, तीसरी बार सरकार बनने पर पूरी फिल्म दिखाएंगे: नायब सिंह सैनी

    • कैथल के सीवन पहुंचे नायब सैनी कांग्रेस और आप पर जमकर बरसे

    सीवन/कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Kaithal News: विधानसभा चुनाव को लेकर अब लगातार सरगर्मियां बढ़ रही हैं। ऐसे में विभिन्न राजनीतिक पार्टियां अब अपनी जीत के एडी चोटी का जोर लगा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को भाजपा की ओर से सीवन के दशहरा ग्राउंड में जन आशीर्वाद रैली का आयोजन किया गया। रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वे गुहला हल्के से भाजपा प्रत्याशी कुलवंत बाजीगर के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे। Kaithal News

    कुमारी शैलजा को दबाना चाहते है कांग्रेसी : नायब सिंह सैनी

    सीवन पहुंचे नायब सिंह सैनी ने सरसा से सांसद कुमारी सैलजा मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस की सीनियर लीडर हैं, उसने पार्टी के लिए अपना जीवन लगाया है, वह मुख्यमंत्री पद की दावेदारी जता सकती हैं, यह उसका हक है। कांग्रेस के लोग दलित समाज को देखकर खुश नहीं हैं, यह कुमारी सैलजा को दबाना चाहते हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस पूरी तरह से बौखला चुकी है, कांग्रेस के लोगों ने कुमारी सैलजा को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है, इससे उनके मन को ठेस पहुंची है।

    नायब सैनी ने कहा कि आज उनके नेताओं को ना व्यापारी दिख रहा है, ना दलित दिख रहा है। इसलिए यह बौखलाए हुए फिरते हैं, ये 8 तारीख के बाद ही अपने घरों में आराम से बैठ जाएंगे। Kaithal News

    इस दौरान नायब सैनी कांग्रेस और आप पर जमकर बरसे। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब वे सीएम बने तो कांग्रेस के लोग बोलते थे कि केवल घोषणाएं ही हो रही हैं। परंतु उनके 56 दिन का कार्यकाल हुड्डा के 10 साल के कार्यकाल पर भारी साबित हुए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक उन्होंनें सिर्फ ट्रेलर दिखाया है। आठ अक्तूबर को तीसरी बार सरकार बनने के बाद विकास कार्यों की पूरी फिल्म देखने को मिलेगी। नायब सैनी बोले कि उन्होंने दीपेंद्र हुड्डा से सवाल पूछा था, कि भूपेंद्र हुड्डा 10 साल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे उनके कार्यकाल में कितने युवाओं को रोजगार दिया इसके बारे में जवाब दें, उन्होंने इस सवाल का जवाब आज तक नहीं दिया।

    कांग्रेस के घोषणा पत्र की स्क्रिप्ट 2 साल पहले लिखी गई थी | Kaithal News

    अभी कुछ दिन पहले ही कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है। यह घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है। इसलिए वे जनता से अपील करते हैं कि इस पर विश्वास न करें। यह जो घोषणा पत्र जारी किया है। इसकी स्क्रिप्ट दो साल पहले राहुल गांधी और मल्लिका अर्जुन खड़गे ने लिखी थी। यह हिमाचल प्रदेश भी लागू हुई, लेकिन दो साल बाद भी इसे पूरा नहीं किया गया है।

    दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी कटाक्ष करते हुए सीएम ने कहा कि केजरीवाल ने कोर्ट के दबाव में अपने पद से इस्तीफा दिया हैं। क्योंकि कोर्ट ने जमानत देने के लिए मुख्यमंत्री पद छोड़ने की शर्त रखी थी। अब दिल्ली में भ्रष्टाचार करने के बाद वे हरियाणा में आ चुके हैं। पंजाब में भी खूब भ्रष्टाचार चल रहा है। Kaithal News

    यह भी पढ़ें:– Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, डोमिनोज पिज्जा में नौकरी करता था मृतक

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here