पूज्य गुरू जी के लाइव दर्शन के बाद, जमकर नाची साध-संगत, देखें वीडियो में…

ओढ़ा (राजू)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के बरनावा आश्रम में पधारने एवं समस्त साध-संगत को दर्शन देने के बाद साध-संगत खुशी से विभोर हो रही है। इसी के तहत ब्लॉक श्री जलालआणा साहिब के गांव लक्कड़ांवाली में साध-संगत ने अनौखे तरीके से खुशी का इजहार किया। नामचर्चा का लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में साध-संगत मौजूद रही। समस्त साध-संगत ने पूज्य गुरु जी का लाइव मैसेज बड़ी स्क्रीन पर देखते हुए जोरदार नारा लगाकर पूज्य गुरु जी का स्वागत किया। साध-संगत में पूज्य गुरु जी के आगमन की खुशी इस कदर थी कि युवा, बुजुर्ग व बच्चे बिना रुके, बिना थके जमकर नाचते रहे। वहीं बहनों ने सज-धजकर दीयों की रंगोलियां सजाई और जागो निकालकर खूब खुशी मनाई। इसके अलावा युवाओं ने विशेष परिधान में ढोल की थाप पर बोलियां डालते हुए खूब भंगड़े डाले। इस अवसर पर कालांवाली की बहनों की जागो व दीपमालाएं आकर्षण का केंद्र रहीं।

पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने शुक्रवार सुबह इंस्टाग्राम पर वीडियो के माध्यम से आमजन व युवा पीढ़ी को संदेश दिया। पूज्य गुरू जी ने फरमाया कि अच्छे लोगों के साथ बुरा क्यों होता है। ये कलियुग है बुराई का समय है। कोई भी बुरा कर्म करता है इन्सान, तो यहां पे फलता-फुलता नजर आता है। लेकिन अच्छा कर्म करता है, क्योंकि ये कलियुग है तो काल महाकाल उसे जरूर रोकता है। काल कभी नहीं चाहता कि रूहें, आत्माएं अच्छा कर्म करके ओम, हरि, अल्लाह, वाहेगुरू राम में जा विराजे। इसलिए वो ऐसी-ऐसी अड़चने अड़ाता है, जिससे अच्छाई करने वाले, अच्छाई पर चलने वाले दुर हो जाए। लेकिन बुलंद हौंसला रखिए, राम का नाम जपते रहिए, अपने विलपावर को ऊंचा रखिए तो आप हर मुश्किलों को पार कर सकते है। कोई भी बुराई आपको नहीं रोक पाएगी, लेकिन आदमी के अंदर जरूर आता है कि मैं तो हमेशा अच्छे करता रहा हूं, मेरे पर बहुत जुल्म हो रहा है, तो ये संचित कर्म भी होते हैं, लेकिन अगर फिर भी आपको लगता है कि ऐसा क्यों हो रहा है तो ये भी हो सकता है, कहते है कि शेर जब दो कदम पीछे हटता है तो वो जम्प मार कर बहुत आगे की मंजिल पा जाता है। तो हो सकता है कि ये बुराई आपको बहुत कुछ सिखा रही हो, ताकि आने वाले समय में आप बहुत आगे निकल जाए। तो बुराई के समय में घबराइये नहीं अच्छाई कभी मरा नहीं करती और बुराई कभी आसमां नहीं छुती। बुराई एक दिन जरूर खत्म होती है, और अच्छाई एक दिन जरूर ऊंचाईयों पे जाती है, तो इसलिए टेंशन छोड़िये, ये मत सोचिए मेरे साथ क्यूं हुआ, ये सोचिए कि अगर आप भक्ति कर रहे हैं, राम का नाम ले रहे हैं फिर भी आपके साथ बुरा हो रहा है तो अच्छे के लिए हो रहा है, भगवान कभी भी अपने भक्तों के बुरे के लिए कुछ भी नहीं करते, हमेशा अच्छे के लिए करते हैं, उसकी रजा में रह के देखिए, जरूर मालिक आपको अच्छाई की तरफ लेकर जाएंगे, तरक्की दिलवाएंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।