हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home सच कहूँ विशेष स्टोरी कृषि विज्ञान ...

    कृषि विज्ञान संग्रहालय: वर्तमान व भावी पीढ़ी को गौरवमयी इतिहास की मिलेगी जानकारी

    Agricultural Science Museum

    हिसार(सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कृषि विज्ञान एवं हरियाणवी ग्रामीण संस्कृति को संजोए हुए संग्रहालय दर्शकों के लिए बनकर तैयार है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रखर राष्ट्रभक्त, समाज सुधारक व हरियाणा केसरी के उपनाम से प्रसिद्ध हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. मंगल सेन के नाम पर डॉ. मंगल सेन कृषि विज्ञान संग्रहालय रखा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 26 मार्च को इस संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। एचएयू के कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज ने बताया कि इस संग्रहालय में आगंतुकों को एक ही छत के नीचे विश्वविद्यालय की विशिष्ठ उपलब्धियों, कृषि व कृषक हितैषी कार्यों के साथ-साथ हरियाणा की गौरवमयी संस्कृति एवं ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी मिल सकेगी। वर्तमान व भावी पीढ़ी भी इस संग्रहालय का भ्रमण करके कृषि व कृषि की विकास यात्रा के बारे में ज्ञान हासिल कर सकेंगी।

    इस संग्रहालय के प्रथम भाग में कृषि एवं उससे संबंधित विभिन्न वैज्ञानिक पहलू दर्शाए गए हैं। इसके पश्चात एक लघु थिएटर बनाया गया है जिसमें आंगतुकों को विश्वविद्यालय की शोध, शिक्षा एवं विस्तार से संबंधित लघु वृतचित्र देखने को मिलेगा। इस थिएटर के बाहर विश्वविद्यालय का गौरवपट्ट है जहां विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त की गई विभिन्न उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है।

    कृषि में उपयोग पुरातन कृषि यंत्रों का भी संग्रह

    संग्रहालय के प्रथम तल पर विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक प्रौद्योगिकियां खूबसूरत नमूनों एवं उनकी व्याख्या सहित दर्शाई गई हैं ताकि आगंतुकों विशेषकर किसानों को विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा कृषि क्षेत्र में दिए गए योगदान के बारे में जानकारी मिल सके। इसी तल पर एक लघु पुस्तकालय और हरियाणवी संस्कृति को दर्शाते हुए एक ग्रामीण पुरातन संग्रहालय स्थापित किया गया है जिसमें कृषि में उपयोग किए जाने वाले पुरातन यंत्रों, ग्रामीण दिनचर्या की विभिन्न वस्तुओं जैसे रसाई का सामान, बर्तन, वस्त्र, चरखा, बैलगाड़ी आदि को ग्रामीण क्षेत्रों से एकत्रित करके खूबसूरत तरीके से प्रदर्शित किया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here