हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More
    Home राज्य पंजाब विधायक जगदीप ...

    विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी के प्रयासों को मिली सफलता

    Fazilka News
    Jalalabad News: विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी के प्रयासों को मिली सफलता

    अरनीवाला शेख सुभान को नई अनाज मंडी का तोहफा मिला, कृषि मंत्री ने विधानसभा में घोषणा की | Fazilka News

    • अबोहर के बाद फाजिल्का जिले की दूसरी सबसे बड़ी कपास मंडी भी इसी अनाज मंडी का हिस्सा होगी।

    जलालाबाद (सच कहूँ/रजनीश रवि)। Jalalabad News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने जलालाबाद निर्वाचन क्षेत्र के अरनीवाला शेख सुभान में एक नई आधुनिक अनाज मंडी बनाने का फैसला किया है। यह घोषणा कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज पंजाब विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी द्वारा उठाए गए प्रश्न के उत्तर में की। Fazilka News

    कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने इस अवसर पर विधानसभा को बताया कि अरनीवाला शेख सुभान में अनाज मंडी बनाने के लिए नगर पंचायत से 12 एकड़ जमीन खरीदी गई है । इस संबंध में नगर पंचायत को 1.14 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। मंडी के लिए स्थान चिन्हित करने के साथ ही इस स्थान को मंडी बोर्ड के नाम पंजीकृत व हस्तांतरित भी कर दिया गया है तथा विभाग ने इसे मुख्य प्रांगण के रूप में स्वीकार कर लिया है।

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस अनाज मंडी स्थापित की जाएगी, जो मार्केट कमेटी अरनीवाला के अधीन होगी। उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में जामुन की भी खेती की जाती है और इस जामुन के विपणन के लिए अरनीवाला में जामुन मंडी भी स्थापित की जाएगी, जिससे क्षेत्र के बागवानों को काफी लाभ मिलेगा। इसी प्रकार, अबोहर के बाद जिले की दूसरी सबसे बड़ी कपास मंडी भी इसी अनाज मंडी का हिस्सा होगी। Fazilka News

    विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने अपने हलके को यह बड़ी सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां का धन्यवाद करते हुए कहा कि पंजाब सरकार की यह पहल किसानों के लिए वरदान साबित होगी। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को अपनी उपज का विपणन करने में आसानी होगी और इस पहल से उन्हें अपनी आय बढ़ाने के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद मिलेगी। Fazilka News

    यह भी पढ़ें:– पर्यटन का नया केन्द्र बनकर उभर रहा पंजाब, भगवंत सिंह मान की मेहनत लाई रंग