हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी अन्नाद्रमुक व...

    अन्नाद्रमुक विधायक का निधन

    AIADMK MLA dies

    चेन्नई (एजेंसी)।

    अन्नाद्रमुक पार्टी के विधायक ए के बोस का वीरवार सुबह मदुरै में निधन हो गया । वह 69 वर्ष के थे और काफी अर्से से बीमार चल रहे थे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि वह तमिलनाडु विधानसभा में तिरूपारानकुंंदराम विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते थे और काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें बुधवार शाम एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां रात एक बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। इस सीट पर 2016 में पहले श्री सी एम सीनीवेलु निर्वाचित हुए थे लेकिन शपथ ग्रहण करने से पहले ही उनका निधन हो गया था और इसके बाद हुए उप चुनाव में श्री बोस निर्वाचि त हुए थे। दो वर्षों के अंतराल पर इस पर दूसरी बार उप चुनाव होगा। श्री बोस 2006 और 2011 में भी विधायक रह चुके थे।वह इस सीट पर 2006 में पहली बार चुने गए थे और 2011 में मदुरै उत्तर विधानसभा सीट पर निर्वाचित हुए थे। उन्हें 2016 में पार्टी ने टिकट नहीं दिया था लेकिन श्री सीनीवेलु के निधन के बाद उन्हें पार्टी ने उप चुनाव में उम्मीदवार बनाया था।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।