हमसे जुड़े

Follow us

21.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More
    Home देश Indian Air Fo...

    Indian Air Force: तेजस से अधिक पॉवरफुल, फाइटर जेट खरीदेगी एयरफोर्स

    Indian Air Force

    Indian Air Force: 100 LCA Mark 1A है तेजस का एडवांस वर्जन

    नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना अपने बेडे में तेजस से ज्यादा शक्तिशाली, ज्यादा पॉवरफुल 100 made in India LCA Mark 1A फाइटर जेट शामिल करने जा रही है। इस संबंध में भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने जानकारी देते हुए अपने स्पेन दौरे में इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि एलसीए मार्क-1ए, तेजस एयरक्राफ्ट का एडवांस वर्जन है, जो अपग्रेडेड एवियॉनिक्स और रडार सिस्टम से लैस हैं। उल्लेखनीय है कि एयरफोर्स इससे पहले भी 83 एलसीए मार्क-1ए एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दे चुकी है। Indian Air Force

    वायुसेना प्रमुख ने बताया कि भारतीय वायुसेना का इन एयरक्राफ्ट को खरीदने का मकसद पुराने मिग-21 को बेडे से विदायगी देना है। डील के लिए आधिकारिक प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय और नेशनल सिक्योरिटी स्टेकहोल्डर्स को भेजा जा चुका है। फाइटर एयरक्राफ्ट खरीदने का यह फैसला वायुसेना प्रमुख की अध्यक्षता में एक रिव्यू मीटिंग के बाद लिया गया। मीटिंग के दौरान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के अधिकारी भी शामिल थे। HAL ही इन फाइटर जेट को बनाकर डिलीवर करेगी। Indian Air Force

    यह डील पूरा होने के बाद भारत के पास अगले 15 सालों में 40 एलसीए तेजस, 180 से ज्यादा एलसीए मार्क-1ए और कम से कम 120 एलसीए मार्क-2 एयरक्राफ्ट होने की उम्मीद है। वायुसेना प्रमुख ने बताया कि इससे पहले भी भारत ने 83 एलसीए मार्क-1ए एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दिया था, जिनकी डिलीवरी फरवरी 2024 में होने की उम्मीद है। एलसीए मार्क-1ए के 65% से ज्यादा उपकरण भारत में ही निर्मित हैं। इसे एयरोस्पेस में भारत की आत्मनिर्भरता और मेक-इन-इंडिया की तरफ बड़ा कदम माना जा रहा है। Indian Air Force

    यह भी पढ़ें:– Ajay Bhatt: जरूरत पड़ी तो पाक में घुसकर फिर होगी एयर स्ट्राईक

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here