हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी एयर इंडिया बड़...

    एयर इंडिया बड़ी संख्या में नई उड़ानें शुरू करेगी

    Air India to launch new flights

    विमान सेवा: मुंबई-दुबई-मुंबई मार्ग पर साप्ताहिक 3,500 सीटें जोड़ेगी

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय तथा घरेलू मार्गों पर बड़े पैमाने पर क्षमता विस्तार की घोषणा की है जिसके तहत दुबई के लिए रोजाना औसतन एक हजार अतिरिक्त सीटें जोड़ी जायेंगी जिनका एक तरफ का आमंत्रण किराया 7,777 रुपये रखा गया है। कंपनी के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि वह मुंबई-दुबई-मुंबई मार्ग पर साप्ताहिक 3,500 सीटें और दिल्ली-दुबई-दिल्ली मार्ग पर इतनी ही अतिरिक्त सीटें जोड़ेगी। मुंबई-दुबई मार्ग पर क्षमता विस्तार एक जून से और दिल्ली-दुबई मार्ग पर दो जून से प्रभावी होगा। कंपनी ने बताया कि इन दोनों मार्गों पर वह बोइंग की बी-787 ड्रीमलाइनर विमानों का इस्तेमाल करेगी। दोनों ही मार्गों पर आरंभ में इकोनॉमी श्रेणी का एक तरफ का आमंत्रण किराया 7,777 रुपये रखा गया है।

    आमंत्रण किराया 31 जुलाई तक

    आमंत्रण किराया 31 जुलाई तक की यात्रा के लिए ही है। इसके अलावा पांच जून से वह भोपाल, पुणे, वाराणसी और चेन्नई के बीच नयी उड़ानें शुरू करेगी। दिल्ली और भोपाल के बीच उड़ानों की संख्या सप्ताह में 14 से बढ़ाकर 20 की जायेगी। दिल्ली और रायपुर के बीच उड़ानों की साप्ताहिक संख्या सात से बढ़ाकर 14, दिल्ली और बेंगलुरु के बीच 34 से बढ़ाकर 39, दिल्ली और अमृतसर के बीच 20 से बढ़ाकर 27, चेन्नई और अहमदाबार के बीच दो से बढ़ाकर आठ, चेन्नई और कोलकाता के बीच सात से बढ़ाकर 11, दिल्ली और बड़ौदा के बीच सात से बढ़ाकर 14 तथा मुंबई और विशाखापत्तनम के बीच सात से बढ़ाकर 12 की जायेगी।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।