हमसे जुड़े

Follow us

10.2 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home कारोबार हवाई यात्री प...

    हवाई यात्री परिवहन को 314 अरब डॉलर का नुकसान होगा : आयटा

    Air-transport

    एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सबसे अधिक 113 अरब डॉलर का राजस्व नुकसान होगा

    नई दिल्ली (एजेंसी)। अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (आयटा) ने कोरोना वायरस ‘कोविड 19’ के कारण इस साल हवाई यात्री परिवहन क्षेत्र को 314 अरब डॉलर का राजस्व नुकसान होने की आशंका व्यक्त की है। (Air Transport ) आयटा ने अपने पिछले अनुमान में संशोधन करते हुए कहा है कि यदि हवाई यात्राओं पर तीन महीने और कड़े प्रतिबंध जारी रहते हैं तो इस वर्ष यात्रियों की संख्या में 48 फीसदी गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे 314 अरब डॉलर यानी 55 प्रतिशत के राजस्व का नुकसान होगा।

    अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा से जल्दी घरेलू क्षेत्र में गति आएगी

    संघ के महानिदेशक एलेक्जेंडर डी जुनिएक ने कहा, ‘विमानन उद्योग का परिदृश्य दिनों-दिन अधिक अंधकारमय होता जा रहा है। जिस हद तक यह संकट फैल चुका है, वहाँ से एकाएक सुधार की उम्मीद नहीं है। व्यावहारिक रूप से धीरे-धीरे सुधार होगा। अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा से जल्दी घरेलू क्षेत्र में गति आएगी।

    अमेरिका में यातायात 49 फीसदी का नुकसान

    • यूरोप में यात्री यातायात 55 प्रतिशत और राजस्व 89 अरब डॉलर
    • उत्तरी अमेरिका में यात्री यातायात 36 प्रतिशत और राजस्व 64 अरब डॉलर
    • पश्चिम एशिया में यातायात 51 प्रतिशत और राजस्व 24 अरब डॉलर
    • लातिन अमेरिका में यातायात 49 फीसदी और राजस्व 18 अरब डॉलर
    • अफ्रीका में यातायात 51 प्रतिशत और राजस्व छह अरब डॉलर कम होगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।