हमसे जुड़े

Follow us

22.5 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home कारोबार विमान ईंधन के...

    विमान ईंधन के दाम लगातार दूसरी बार बढ़े

    Aircraft Fuel

    नई दिल्ली (एजेंसी)। विमान ईंधन की कीमतों में एक पखवाड़े के अंतराल पर आज दूसरी बार बढ़ोत्तरी की गई, जिससे हवाई किराया भी महंगा होने की आशंका है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से विमान ईंधन की कीमत 2,354.07 रुपये यानी 3.57 प्रतिशत बढ़कर 68,262.35 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई। इससे पहले 16 जून को इसमें 2.68 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी। विमान ईंधन के कीमतों की पाक्षिक समीक्षा होती है। इस साल 01 मई से अब तक पाँच बार विमान ईंधन के मूल्यों में बदलाव किया गया है। चार बार दाम बढ़ाए गए हैं जबकि 01 जून को करीब एक प्रतिशत की कटौती की गई थी।

    इस दौरान दिल्ली में इसकी कीमत 10,457.07 रुपये यानी 18.09 प्रतिशत बढ़ चुकी है। विमान सेवा कंपनियों की कुल लागत का 30 से 40 प्रतिशत विमान ईंधन के मद में खर्च होता है। इस कारण विमान ईंधन की बढ़ती कीमत का असर हवाई किराये पर भी दिख सकता है। दूसरे शहरों में भी आज से विमान ईंधन महँगा हो गया है। मुंबई में इसका मूल्य 2,414.25 रुपये (3.77 प्रतिशत) बढ़कर 66,482.90 रुपये, कोलकाता में 2,289.38 रुपये (3.27 प्रतिशत) बढ़कर 72,295.24 रुपये और चेन्नई में 2,491.51 रुपये (3.69 प्रतिशत) बढ़कर 70,011.44 रुपये प्रति किलोलीटर पर पहुँच गया।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।