हमसे जुड़े

Follow us

22.6 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home देश अनूठा रिकार्ड...

    अनूठा रिकार्ड: 5 वर्षीय ऐशरीत इन्सां ने एक मिनट में सुनाई 14 इंग्लिस कविताएं

    Sirsa News
    Sirsa News: 5 वर्षीय ऐशरीत इन्सां ने एक मिनट में सुनाई 14 इंग्लिस कविताएं

    इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हुआ यह कारनामा | Sirsa News

    सिरसा (सच कहूँ न्यूज़)। India Book of Records: यूकेजी कक्षा की 5 वर्षीय होनहार छात्रा ऐशरीत ने एक मिनट में 14 इंग्लिस कविताएं सुनाकर अनूठा रिकार्ड बनाया है। इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड ने ऐशरीत की इस उपलब्धि को दर्ज करते हुए अवार्ड जारी किया है। जानकारी अनुसार, शाह सतनाम जी गल्र्ज स्कूल की यूकेजी कक्षा की बालिका ऐशरीत इन्सां ने कमाल का हुनर दिखाया है। ऐशरीत ने एक मिनट में सबसे ज्यादा अंग्रेजी कविताएँ सुनाने का रिकॉर्ड बनाया है। Sirsa News

    उसने एक मिनट में 14 अंग्रेजी की कविताएं सुनाकर रिकॉर्ड कायम किया है। इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड ने ऐशरीत के इस शानदार प्रदर्शन को रिकार्ड के तौर पर दर्ज किया है। आईबीआर द्वारा इसकी 10 सितंबर, 2024 को पुष्टि की गई। ऐशरीत के पिता सुरेंद्र पाल इन्सां व माता अनमोल खुराना इन्सां ने बताया कि ऐशरीत बेशक अभी उम्र में बहुत छोटी है, लेकिन उसके पास शब्दों के उच्चारण की गजब क्षमता है। अभी ऐशरीत साढ़े 5 साल की है, ऐसे में इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवाना हमारे के लिए बड़े ही गर्व की बात है। Sirsa News

    उन्होंने अपनी बेटी की इस उपलब्धि का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को देते हुए कहा कि पूज्य गुरु जी के बेहतर मार्गदर्शन और रहमत की बदौलत ही यह सफलता हासिल हुई है। उधर, इस उपलब्धि पर शाह सतनाम जी गल्र्ज स्कूल में खुशी का माहौल है। प्रिंसीपल शीला पूनिया ने बताया कि ऐशरीत की यह कामयाबी स्कूल के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने होनहार ऐशरीत के उज्जवल भविष्य की कामना की। Sirsa News

    यह भी पढ़ें:– जिले की 154 स्कूल बसों में मिली खामियां, एक सप्ताह में दूर नहीं की तो होंगे चालान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here