हमसे जुड़े

Follow us

26 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home रंगमंच अजय ने कोरोना...

    अजय ने कोरोना से जंग जीत चुके लोगों से ब्लड डोनेशन की अपील की

    Ajay Devgn

    मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन ने कोरोना को मात दे चुके लोगों से अपील की है कि वे कोरोना पीड़ित लोगों के लिए ब्लड डोनेट करें। अजय देवगन ने उन लोगों से ब्लड डोनेट करने की अपील की है जो कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं और कोविड 19 जैसी जानलेवा बीमारी से उबर चुके हैं। अजय ने कहा है कि उनका ब्लड डोनेशन उन लोगों के लिए मददगार होगा जो इस समय बेहद गंभीर परिस्थितियों से गुजर रहे हैं।

    अजय देवगन ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “यदि आप कोविड 19 से ठीक हो चुके हैं तो आप एक कोरोना वारियर हैं। हमें इस अदृश्य दुश्मन से जीतने के लिए ऐसे वारियर्स की आर्मी की जरूरत हैं। आपके खून में वो बुलेट्स हैं जो वायरस को खत्म कर सकती हैं। प्लीज अपना ब्लड डोनेट करें ताकि अन्य लोग खासतौर पर जो गंभीर हालत में हैं, ठीक हो सकें।”

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।