हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home रंगमंच अजय देवगन की ...

    अजय देवगन की मैदान का फर्स्ट लुक रिलीज

    Maidaan
    Maidaan

    भारतीय फुटबॉल टीम के कोच सईद अब्दुल रहीम पर आधारित  | Maidaan

    मुंबई (एजेंसी)। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन की आने वाली फिल्म मैदान (Maidaan) का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। अजय देवगन की हाल ही में प्रदर्शित फिल्म तानाजी: द अनसंग वारियर 200 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। अजय फिल्म की सफलता से काफी खुश हैं। फिल्म की रिलीज के साथ ही अजय अपने अगले प्रोजेक्ट्स में बिजी हो गए हैं। अजय भारतीय फुटबॉल टीम के कोच सईद अब्दुल रहीम पर आधारित फिल्म मैदान में काम कर रहे हैं। इस फिल्म फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। अजय देवगन ने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए अजय देवगन ने फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। अजय देवगन ने लिखा, ‘मैदान के लिए हो जाइए तैयार 27 नवंबर 2020।’

    • गौरतलब है कि फिल्म मैदान सत्य घटना पर आधारित है, जिसका निर्देशन अमित शर्मा कर रहे हैं।
    • सईद अब्दुल रहीम 1950 से 1963 तक फुटबॉल टीम के कोच रहे हैं।
    • उनका किरदार फिल्म में अजय देवगन निभाएंगे।
    • सईद अब्दुल को मॉडर्न इंडियन फुटबॉल का आर्किटेक्ट भी कहा जाता है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।