हमसे जुड़े

Follow us

18.3 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home खेल Sports News: ...

    Sports News: अजय कुमार ने जीता 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष स्वर्ण

    Sports News
    Sports News: अजय कुमार ने जीता 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष स्वर्ण

    Sports News: नई दिल्ली। 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में शनिवार को रोमांचक मुकाबलों से भरा दिन देखने को मिला, जहां आर्मी के अजय कुमार और कर्नाटक के जोनाथन गेविन एंथनी ने सुर्खियां बटोरीं। अजय कुमार ने 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष फाइनल में कड़े मुकाबले के बाद स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि जोनाथन ने पुरुष एयर पिस्टल स्पधार्ओं में सब-यूथ, यूथ और जूनियर—तीनों वर्गों में खिताब जीतकर दुर्लभ हैट्रिक पूरी की। इसी बीच, शॉटगन रेंज पर तमिलनाडु ने सीनियर और जूनियर ट्रैप मिक्स्ड टीम-दोनों खिताब जीतते हुए अपना दबदबा कायम रखा।

    10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष फाइनल में अजय ने 241.1 के स्कोर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया और रेलवे के शुभम बिसला को पीछे छोड़ा, जिन्हें 240.1 के स्कोर के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। हरियाणा के अनमोल जैन ने 220.0 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। हरियाणा के शिवा नरवाल 197.2 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहकर पदक से चूक गए। नौसेना के निशानेबाज आकाश भारद्वाज और उज्ज्वल मलिक ने क्रमश: 177.8 और 157.3 के स्कोर के साथ पांचवां और छठा स्थान हासिल किया। राजस्थान के राहुल सेरावत 136.6 के साथ सातवें स्थान पर रहे, जबकि पंजाब के अर्जुन सिंह चीमा 115.8 के साथ आठवें स्थान पर रहे।

    क्वालिफिकेशन राउंड में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जहां उज्ज्वल मलिक (नौसेना), राहुल सेरावत (राजस्थान) और शिवा नरवाल (हरियाणा)-तीनों ने 584 का स्कोर किया, जिसमें इनर-10 की गिनती से रैंकिंग तय हुई। मलिक 584-22७ के साथ क्वालिफिकेशन में शीर्ष पर रहे, इसके बाद सेरावत (584-17७) और नरवाल (584-17७) रहे। अर्जुन सिंह चीमा (583-23७), अनमोल जैन (583-22७), अजय कुमार (583-20७), शुभम बिसला (583-16७) और आकाश भारद्वाज (582-25७) ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। अन्य प्रमुख निशानेबाजों में सरबजोत सिंह 580-22७ के साथ 19वें स्थान पर रहे, जबकि मौजूदा विश्व चैंपियन सम्राट राणा 576-20७ के साथ 71वें स्थान पर रहे। डिफेंडिंग चैंपियन वरुण तोमर का दिन फीका रहा और वे 575-16७ के साथ 99वें स्थान पर रहे, जो इस वर्ष पुरुष एयर पिस्टल स्पर्धा में गहराई और प्रतिस्पर्धा को दशार्ता है।

    ट्रैप मिक्स्ड टीम में तमिलनाडु का डबल

    शॉटगन रेंज पर सीनियर ट्रैप मिक्स्ड टीम स्वर्ण पदक मुकाबले में तमिलनाडु ने मध्य प्रदेश को 36झ्र35 से हराकर खिताब जीता। तमिलनाडु के लिए ओलंपियन आर. पृथ्वीराज टोंडईमान ने 19 हिट्स के साथ शानदार योगदान दिया, जबकि निला राजा बालू ने 17 हिट्स जोड़े।

    राष्ट्रीय महिला ट्रैप चैंपियन नीरू ढांडा और अरशद हसन खान ने क्रमश: 20 और 15 हिट्स के साथ कड़ा मुकाबला किया, लेकिन उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। कांस्य पदक राजस्थान के नाम रहा, जिसने हरियाणा को 42झ्र37 से हराया। राजस्थान के लिए विवान कपूर ने 25 और मानवी सोनी ने 17 हिट्स लगाए, जबकि हरियाणा के भवनीश मेहंदीरत्ता और आशिमा अहलावत ने क्रमश: 20 और 17 हिट्स किए।

    क्वालिफिकेशन में मध्य प्रदेश 136 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रहा, जहां नीरू ढांडा (69) और अरशद हसन खान (67) ने अहम भूमिका निभाई। तमिलनाडु 134 2 के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि शूट-आॅफ के बाद राजस्थान 134 1 के साथ तीसरे स्थान पर रहा। हरियाणा 133 6 के साथ कांस्य पदक मुकाबले में पहुंचा, जबकि पंजाब (133 6) और दिल्ली (133 1) पदक की दौड़ से बाहर रहे।

    जूनियर ट्रैप मिक्स्ड टीम के स्वर्ण पदक मुकाबले में भी तमिलनाडु ने हरियाणा को 39झ्र35 से हराकर राष्ट्रीय खिताब जीता। तमिलनाडु के लिए युगन एसएम ने 22 हिट्स लगाए, जबकि तनिष्का सेंथिलकुमार ने 17 हिट्स का योगदान दिया। हरियाणा के अर्जुन और सुहाना सिंह ने क्रमश: 18 और 17 हिट्स किए। कांस्य पदक मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने राजस्थान को 41झ्र36 से हराया, जहां जुहैर खान ने 21 और सबीरा हारिस ने 20 हिट्स लगाए। राजस्थान के विनय प्रताप सिंह चंद्रावत और दर्शना राठौड़ ने क्रमश: 20 और 16 हिट्स किए। जूनियर क्वालिफिकेशन में हरियाणा 135 के साथ शीर्ष पर रहा, इसके बाद तमिलनाडु (133), राजस्थान (132) और उत्तर प्रदेश (128) रहे, जिससे फाइनल में रोमांचक मुकाबलों की भूमिका बनी।

    जोनाथन गेविन एंथनी की सब-यूथ, यूथ और जूनियर हैट्रिक

    यूथ पुरुष फाइनल में जोनाथन गेविन एंथनी ने संयमित प्रदर्शन करते हुए 240.0 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। पंजाब के गुन्तजप्रीत सिंह ने 236.0 के साथ रजत पदक हासिल किया, जबकि उत्तर प्रदेश के सावेज खान ने 214.3 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। मध्य प्रदेश के हर्ष कुमार हल्दकर 195.9 के साथ चौथे स्थान पर रहे, इसके बाद अभय धामा (174.7), आर्यन (152.5) और जतिन निर्वाल (125.6) रहे, जो सभी उत्तर प्रदेश से थे। बाद में जूनियर पुरुष फाइनल में भी जोनाथन ने दबाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 240.5 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा के शिवा नरवाल 240.3 के साथ करीबी अंतर से दूसरे स्थान पर रहे, जबकि राजस्थान के योगेश कुमार ने 218.2 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। उत्तर प्रदेश के अभय धामा (198.3) और जतिन निर्वाल (178.9) ने क्रमश: चौथा और पांचवां स्थान हासिल किया। पंजाब के गुन्तजप्रीत सिंह (157.5) और मध्य प्रदेश के हर्ष कुमार हल्दकर (136.3) अगले स्थानों पर रहे। हिमांशु सोनी ने यूथ और जूनियर-दोनों ने फाइनल में भाग नहीं लिया।