हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ चंडीगढ़ के एक ...

    चंडीगढ़ के एक होटल में एके 47 से चली गोली, पंजाब पुलिस का जवान घायल

    चंडीगढ़ (एम के शायना)। चंडीगढ़ (एम के शायना)। चंडीगढ़ में बुधवार को सेक्टर 22-सी के होटल डायमंड प्लाजा में एके-47 से गोली चलने की सूचना सामने आई है। जानकारी के अनुसार दो पुलिसकर्मी सेक्टर-22 के एक होटल में रुके थे। सुबह साढ़े पांच बजे होटल कर्मचारी ने गोली चलने की आवाज सुनी। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां हादसे में पंजाब पुलिस का एक जवान घायल हुआ है। गोली पुलिसकर्मी के पेट के आर-पार होते हुए शीशे को भेदते हुए निकल गई। होटल में पंजाब पुलिस के दो जवान देर रात लगभग 1 बजे पहुंचे थे। सुबह एक कर्मी बाथरूम गया था। वहीं वह यह घटना घटी। बताया जा रहा है कि गोली गलती से चली, लेकिन पुलिस जांच में जुटी हुई है। घायल पुलिसकर्मी की पहचान दीपक के रूप में हुई है। उसे पीजीआई रेफर किया गया है। पंजाब पुलिस की एक दूसरा कर्मी कमरे में सो रहा था। घटना की जानकारी पाकर मौके पर एसएसपी भी पहुंचे। वहीं एरिया डीएसपी गुरमुख सिंह समेत सेक्टर-17 थाना एसएचओ और सेक्टर-22 चौकी प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। चंडीगढ़ पुलिस की फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं सेक्टर 36 से सेंट्रल फोरेंसिक टीम भी पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पुलिसकर्मी से खुद ही गोली चली है। दोनों जवान किसी व्यक्ति के गनमैन बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि दोनों गनमैन गुरदासपुर के किसी प्रॉपर्टी डीलर के थे। वह चंडीगढ़ किसी काम से आया हुआ था। उसके साथ यह गनमैन आए थे। वह किसी और होटल में रुका था और गनमैन सेक्टर 22 के इस होटल में रुक गए थे। पुलिस मान रही है कि गोली गनमैन से गलती से चल गई। ऐसे में अभी कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। वहीं घायल गनमैन की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

    पहले लगा किसी ने पत्थर मारा, फिर पता चला गोली चली

    होटल कर्मी राम दास ने बताया कि सुबह लगभग साढ़े 5 बजे शीशा गिरने की आवाज आई। उन्हें लगा जैसे किसी ने पत्थर मारा है। उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड को बुलाया। बाद में पता चला कि गोली चली है। जिस कमरे का शीशा टूटा, उसका दरवाजा खटखटाया गया, मगर गेस्ट ने नहीं खोला। फिर अंदर से चिल्लाने की आवाज आई। दरवाजे को धक्का देकर खोला गया। अंदर लहूलुहान हालत में पंजाब पुलिसकर्मी पड़ा था। अंकित नाम से पंजाब पुलिसकर्मी ने होटल में कमरा बुक करवाया था। उसके साथ एक और पुलिस जवान था। वह पंजाब के गुरदासपुर से आए थे। होटल कर्मी के मुताबिक, उनके पास गन थी और गनमैन प्रतीत हो रहे थे। एक गेस्ट पुलिस वर्दी में था और दूसरा आधी वर्दी में था। होटल में 40 से अधिक गेस्ट मौजूद थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here