हमसे जुड़े

Follow us

9.8 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home देश Salman Khan A...

    Salman Khan Assault Case: सलमान खान पर हमले के लिए पाकिस्तान से मंगवाई थी एके-47!

    Mumbai News
    Salman Khan Assault Case: सलमान खान पर हमले के लिए पाकिस्तान से मंगवाई थी एके-47!

    Salman Khan Assault Case: मुंबई (एजेंसी)। नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के 4 सदस्यों को पनवेल में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की कार पर हमला करने की योजना बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट से निकलकर आई है। Mumbai News

    योजना बनाने के आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य गिरफ्तार

    रिपोर्ट में बताया गया है कि खान पर हमला करने के लिए पाकिस्तानी हथियार आपूर्तिकर्ता से हथियार मंगवाने की योजना थी। इस संबंध में लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, संपत नेहरा और गोल्डी बरार समेत 17 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। नवी मुंबई पुलिस ने समाचार एजेंसी को बताया कि आगे की जांच जारी है। पुलिस ने आगे बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ ​​अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ ​​नाहवी, वासपी खान उर्फ ​​वसीम चिकना और रिजवान खान उर्फ ​​जावेद खान के रूप में हुई है। Mumbai News

    रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपी अजय कश्यप ने सलमान खान के घर और फार्महाउस की शय ली हुई थी। सलमान खान पर हमले की साजिश में पाकिस्तान में डोगर नाम का व्यक्ति शामिल था, जिससे वीडियो कॉल के जरिए संपर्क किया गया और एके-47 जैसे हथियार मंगवाए गए। नवी मुंबई पुलिस ने कहा, ‘‘जानकारी मिली है कि लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा के गिरोह के करीब 60 से 70 लड़के मुंबई, रायगढ़, नवी मुंबई, ठाणे, पुणे और गुजरात से आए हैं और सलमान खान पर नजर रख रहे हैं।’’

    पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरुण शर्मा ने बताया कि सलमान खान पर हमला करने और कन्याकुमारी से नाव के जरिए श्रीलंका भागने के लिए नाबालिगों का इस्तेमाल करने की योजना थी। सोमवार को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो गुर्गों को राजपुरा से गिरफ़्तार किया गया। बदमाशों की पहचान हरजिंदर सिंह उर्फ ​​लाडी और सुबीर सिंह उर्फ ​​सुबी के रूप में हुई है। ये गैंगस्टर पंजाब के एसएएस नगर जिले के जीरकपुर के रहने वाले हैं। Mumbai News

    EPFO KYC Update Online: ऐसे कर सकते हैं अपने ईपीएफ खाते में सुधार!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here