हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ पंजाब में अका...

    पंजाब में अकाली नेता को गोलियों से भूना, मौत

    Delhi Murder
    Delhi Murder: जिम मालिक का सरेआम मर्डर! लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली जिम्मेदारी 

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के गुरदासपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब के गुरदासपुर के बटाला में नेशनल हाईवे पर एक अकाली नेता की गोली मार हत्या कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार अकाली नेता अपने दोस्त के साथ कार से अमृतसर आ रहा था। इस दौरान उस पर ताड़तोड़ गोलिया से हमला किया गया, जिसके बाद अमृतसर के प्रावइेट अस्पताल में लाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    क्या है मामला

    यह घटना पठानकोट-अमृतसर हाईवे पर बटाला के अधीन आते गांव शेखोपुर की है। मृतक की पहचान अकाली नेता अजीत पाल सिंह के रूप में हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, वह देर रात अपने दोस्त अमृत पाल सिंह के साथ एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। उन्होंने रात करीब 12 बजे कार को गांव शेखोपुर के पास हाईवे पर खड़ा किया और पेशाब करने के लिए बाहर उतरे। इतने में ही एक कार पीछे से आई और ताड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। दोस्त अमृतपाल ने अकाला नेता अजीत पाल को अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसकी मौत हो गई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here