हमसे जुड़े

Follow us

12.6 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी महमूदपुर के आ...

    महमूदपुर के आकाश ने पाई यूपीएससी में 101वीं रैंक

    Aurangabad News
    गांव भर में जश्न का माहौल करप्शन फ्री इंडिया ने किया सम्मानित

    गांव भर में जश्न का माहौल करप्शन फ्री इंडिया ने किया सम्मानित

    बुलन्दशहर/औरंगाबाद (सच कहूँ न्यूज)। ग्राम महमूदपुर परवाना (Mahmudpur Parwana) निवासी प्रतिष्ठित किसान चौधरी जिले सिंह के पुत्र एडवोकेट ओमवीर सिंह मंडार के पुत्र आकाश मंडार ने यूपीएससी असिस्टेंट कमांडेंट में 101वीं रैंक हासिल कर अपने गांव, क्षेत्र एवं जनपद बुलंदशहर का नाम रोशन कर दिखाया है। उनकी इस विशिष्ट उपलब्धि से समूचे गांव में जश्न का माहौल है और उनके आवास पर बधाईयों का तांता लगा है। करप्शन फ्री इंडिया के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने भी अपने साथियों सहित उनके आवास पर पहुंचकर बधाई दी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए विशिष्ट उपलब्धि की भूरि भूरि प्रशंसा की और उज्जवल भविष्य की कामना की। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बलराज हूण, सतेंद्र चौधरी, नरेंद्र चौधरी जी एस एस यादव नीरज गूर्जर आदि मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें:– ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ में डीएम ने सुनीं 91 फरियादियों की फरियाद

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here