हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home आध्यात्मिक देश और दुनिया...

    देश और दुनिया के अंखड सुमिरन मुकाबले में ये ब्लॉक रहा टॉप

    Akhand Sumiran
    Akhand Sumiran: देश और दुनिया के अंखड सुमिरन मुकाबले में ये ब्लॉक रहा टॉप

    1 से 31 मार्च 2025 तक अखंड सुमिरन मुकाबला

    • देश और दुनिया में कैथल ब्लॉक रहा टॉप
    • टोहाना ने दूसरा और रतिया ब्लॉक ने प्राप्त किया तीसरा स्थान

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Akhand Sumiran: डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत के बीच निरंतर चल रहे अंखड सुमिरन मुकाबले में इस बार 1 मार्च से 31 मार्च 2025 के बीच दुनियाभर के 393 ब्लॉकों के 1,33,662 सेवादारों ने 30,68,383 घंटे रामनाम का जाप कर सृष्टि की भलाई और सुख शांति के लिए सच्चे सतगुरु से अरदास की। अखंड सुमिरन मुकाबले में विजेता की बात करें तो एक बार फिर हरियाणा के कैथल ब्लॉक प्रथम रहा। Akhand Sumiran

    इस ब्लॉक के 4,230 सेवादारों ने 2,65,138 घंटे सुमिरन किया है। जबकि दूसरा स्थान भी हरियाणा के ही ब्लॉक ने हासिल किया। जिसमें टोहाना ब्लॉक के 36,421 डेरा सच्चा सौदा श्रद्धालुओं ने 2,39,723 घंटे अंखड सुमिरन कर दूसरा और फतेहाबाद जिले के रतिया ब्लॉक के 4,043 सेवादारों ने 1,51,960 घंटे रामनाम का जाप कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। टॉप-10 सूची में 5 ब्लॉक हरियाणा और 4 ब्लॉक पंजाब और एक राजस्थान का शामिल हैं।

    विदेशों में भी साध-संगत ने जपा राम-नाम | Akhand Sumiran

    डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे अंखड सुमिरन मुकाबले में विदेशों की साध-संगत भी बढ़ चढ़कर भाग ले रही है। इस बार इटली, कनाडा, यूएई, अमेरिका, पुर्तगाल, फिलीपींस, आस्ट्रेलिया, दोहा कतर, बहरीन, मलेशिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, सऊदी अरब और सिंगापुर में में 734 सेवादारों ने 21518 घंटे रामनाम का जाप किया।

    यह भी पढ़ें:– Akhand Sumiran: 1 से 28 फरवरी 2025 तक अखंड सुमिरन मुकाबला में कौन रहा प्रथम, जानें…