हमसे जुड़े

Follow us

23.4 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home देश यूपी में लगेग...

    यूपी में लगेगा भाजपा को जोरदार झटका : अखिलेश

    Akhilesh: BJP will feel strongly in UP

    गोरखपुर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव के छठे चरण में प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का खाता नहीं खुलेगा। यादव ने शनिवार को गोरखपुर जिले में पिपराइच वधान सभा
    के जीतपुर बाजार में गठबंधन प्रत्याशी राम भुआल निषाद के पक्ष में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा के शासन में जनता त्रस्त है। इस चुनाव के छठे चरण में होने वाले मतदान में भाजपा का खाता खुलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान चलाने वालों से उत्तर प्रदेश स्वच्छ और मुक्त होना चाहता है। उन्होंने कहा कि शौचालय निर्माण में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।