हमसे जुड़े

Follow us

18.4 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home देश उत्तराखंड में...

    उत्तराखंड में अलर्ट, आज और कल हो सकती है भारी बारिश

    Alert, Uttarakhand, Today, Tomorrow, Heavy, Rain

    देहरादून (एजेंसी)। उत्तराखंड में 14 और 15 जून को भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसके मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। खास तौर से देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और उधम सिंह नगर में भारी बारिश की चेतावनी है। बता दें, इससे पहले 1 जून को उत्तराखंड में उत्तरकाशी, टिहरी समेत चार जगहों पर बादल फटा था। मौसम विभाग के मुताबिक, 14-15 जून को उत्‍तराखंड में भारी बारिश हो सकती है।

    इस दौरान 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने की भी चेतावनी जारी की है. ऐसे में शासन और प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। इसके साथ ही स्टेट डिजास्टर रेस्पॉन्स फोर्स (एसडीआरएफ) की टीम को भी अलग-अलग जगह पर पहले से तैनात किया गया है। एसडीआरएफ टीम के लीडर आईजी उत्तराखंड पुलिस संजय गुंज्याल ने कहा, किसी भी स्‍थ‍िति से निपटने के लिए एसडीआरएफ की टीम पूरी तरह से ट्रेंड है। इसके साथ ही जिन जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट जारी किया गया है वहां सभी टीम को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

    उत्तराखंड में चार जगह फटे थे बादल

    इससे पहले 1 जून की शाम उत्तराखंड में उत्तरकाशी, टिहरी समेत चार जगह बादल फटा था। जिसके बाद मौसम विभाग ने अगले 36 घंटे के लिए अलर्ट जारी कर दिया था। हालात को देखते हुए उत्तराखंड में मौजूद ITBP को अलर्ट पर रखा गया था।

    2013 में आ चुकी है प्राकृतिक आपदा

    गौरतलब है कि इससे पहले भी 2013 में प्रकृति उत्तराखंड में अपना कहर दिखा चुकी है। जून 2013 में बादल फटने की घटना ने प्राकृतिक आपका का रूप ले लिया था, जिसके कारण करीब 4500 से अधिक लोगों मौत हुई थी। काफी समय के लिए केदारनाथ धाम की यात्रा को भी रोक दिया था।अब एक बार फिर केदारनाथ पुरी को दोबारा बसाने का काम जारी है।