हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    Alien On Earth: एक डरावनी खबर-धरती पर आ रहे हैं एलियंस! इंसान बनेंगे गुलाम?

    Alien On Earth
    Alien On Earth एक डरावनी खबर-धरती पर आ रहे हैं एलियंस! इंसान बनेंगे गुलाम?

    Alien Invasion News:आए दिन इस भू लोक पर अजीबोगरीब खबरें सुनने को मिलती रहती हैं और तो और लोग दूसरे ग्रह के जीवों के बारे में भी तरह-तरह के दावे करते रहते हैं। ऐसे में कई लोगों ने एलियन और यूएफओ को देखने का भी दावा किया है। वहीं दूसरी ओर इस बात पर अक्सर बहस चलती रही है कि क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? सालों से वैज्ञानिक इसका जवाब तलाशने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कुछ खास हासिल नहीं हुआ है।

    हाल ही में फिर से एक नया दावा सामने आया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि 2023 में ही एलियंस धरती पर उतरेंगे। अलग-अलग लोग लंदन, लास वेगास और ब्राजील में यूएफओ देखने का दावा कर चुके हैं। लेकिन अब तक दुनिया में एलियंस से जुड़े किसी भी दावे की कोई भी पुष्टि नहीं कर सका है। लेकिन ‘यूएफओ हंटर’ मैट वेल्स का कहना है कि ‘एलियंस हमें मैसेज भेज रहे हैं’। Alien On Earth

    Alien On Earth
    Alien On Earth
    एक डरावनी खबर-धरती पर आ रहे हैं एलियंस! इंसान बनेंगे गुलाम?

    डेलीस्टार की खबर की मानें तो वेल्स ने कहा कि मेरा मानना है कि हम एलियंस को हमारी सोच से कहीं पहले ही धरती की ओर आते देख सकते हैं। लास वेगास, पेरिस का आइफल टॉवर, ब्राजील, चिली और जापान के आसमान में कुछ ‘असामान्य घटनाएं’ देखी जा चुकी हैं। मैट इसके बारे में कहते हैं, ‘दुनिया के कुछ सबसे प्रसिद्ध स्थानों पर इन घटनाओं को लगातार देखा जा रहा है और रिपोर्ट किया जा रहा है।’ Alien On Earth

    साल 2023 में कई बार एलियन का जिक्र किया गया। जनवरी में अमेरिका के आसमान में चार रहस्यमय चीजें, देखी गर्इं। बाद में अमेरिकी राष्ट्रपति के आदेश पर एफ-16 विमानों से इन्हें मार गिराया गया। इसके बाद नेवी के पायलट को यूएफओ कॉन्टैक्ट का लीक फुटेज दिखा। इसके बाद जून में प्रकाशित एक स्वतंत्र विश्लेषण से पता चलता है कि अमेरिकी सरकार की एक गुप्त एजेंसी यूएफओ से जुड़ी जानकारी इकट्ठा कर रही है। लेकिन क्या कभी आपने इस बारे में सोचा है कि अगर इंसान एलियन से मिले तो इंसानों का क्या होगा? Alien On Earth

    वेल्स के अनुसार पृथ्वी के बाहर कोई जीवन बैक्टीरिया के रूप में होगा तो वह भी एलियन ही कहलाएगा। लेकिन यहां हम उन एलियंस की बात कर रहे हैं, जो इंसानों की ही तरह समझदार होंगे। एक्स्पर्ट्स की मानें तो यदि ऐसा होता है, तो मनुष्यों को ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। एलियन जीवन की खोज करने वाले बर्कले SETI रिसर्च सेंटर से संबंधित एक स्वदेशी अध्ययन वर्किंग ग्रुप का कहना है कि एलियन से मिलना कुछ इंसानी संस्कृतियों के आपस में मिलने जैसा ही होगा।

    Benefits Of Quitting Tea: यह जानकारी पाकर आप खुद ही चाय को बाय कर देंगे!

    उन्होंने बताया कि सदियों पहले इंसानी संस्कृति संपर्क का अध्ययन किया गया। इसमें आॅस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अफ्रीका और अमेरिका में दो संस्कृतियों के मिलन को देखा गया। जहां कई बार हिंसा हुई और महामारी फैली। अब सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर अगर एलियन मिल गए तो संपर्क कौन करेगा। ग्रुप का कहना है कि एलियन से सीधा कॉन्टैक्ट मिलिट्री, कॉपोर्रेट और वैज्ञानिक करेंगे। नासा अंतरिक्ष में सिग्नल भेजता है। इसके अलावा SETI के वैज्ञानिक टेक्नोलॉजी सिग्नेचर का भी पता लगाते हैं।

    तो इंसान बनेंगे गुलाम | Alien On Earth

    ग्रुप की मानें तो एलियन से मिलने को इंसानों को बहुत अधिक लालायित नहीं होना चाहिए। अगर कोई सभ्यता अंतरिक्ष से धरती पर आती है तो वह इंसानों से ज्यादा उन्नत होगी। उनका आना खतरनाक हो सकता है। इसके खतरों को दिखाने के लिए उन्होंने पहली बार औपनिवेशिक संपर्कों का सहारा लिया। ग्रुप का कहना है कि क्रिस्टोफर कोलंबस जब पहली बार यूरोप से अमेरिका गए तो वहां के लोगों को मारा और गुलाम बना लिया। अगर एलियन धरती पर आते हैं तो कुछ ऐसा ही हो सकता है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here