हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा यूक्रेन से जि...

    यूक्रेन से जिले के सभी 45 विद्यार्थी सकुशल लौटे

    Ukraine sachkahoon

    ऑपरेशन गंगा बना मददगार

    झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। डी.सी. कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि यूक्रेन (Ukraine) में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए केन्द्र सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। हरियाणा सरकार राज्य के निवासियों की सुरक्षित वापसी के लिए निरंतर केंद्र सरकार से समन्वय रखे हुए थी, जिसके चलते जिला के 45 छात्र सकुशल वापस घर लौट चुके हैं। यूक्रेन से वापस लाए गए छात्रों ने अपनी सकुशल वापसी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया है।

    उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में केंद्र सरकार के साथ-साथ हरियाणा सरकार ने उन्हें हर प्रकार की मदद पहुंचाई है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने 26 फरवरी से ‘ऑपरेशन गंगा’ (Ukraine) अभियान की शुरूआत की थी। नागरिकों की सहायता के लिए हरियाणा सरकार द्वारा मुंबई में हवाई अड्डे पर स्थापित हेल्प डेस्क भी सराहनीय कार्य रहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here