हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान मृतक के चाचा ...

    मृतक के चाचा सहित तीनों आरोपी रिमांड पर

    Hanumangarh News

    फरार बाल अपचारी को दस्तयाब करने के प्रयासों में जुटी पुलिस

    • खेत में पानी लगाने गए युवक की हत्या करने का मामला | Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। गांव मक्कासर के चक चार एसटीजी की रोही स्थित खेत में पानी लगाने गए कुलदीप सहारण (45) पुत्र रणवीर सहारण निवासी वार्ड 12 मक्कासर की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को जंक्शन पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश कर पीसी रिमांड मंजूर करवाया है। Hanumangarh News

    पुलिस रिमांड अवधि के दौरान मृतक के रिश्ते के चाचा व मुख्य आरोपी महावीर सहारण (45) पुत्र शिवदत्त जाट निवासी वार्ड 12, पीपल के पास मक्कासर के अलावा संदीप कुमार उर्फ लवली उर्फ लभा (19) पुत्र पप्पूराम नायक निवासी वार्ड 9, मरूधरा ग्रामीण बैंक के पास मक्कासर एवं काशु उर्फ आकाशदीप सिंह (20) पुत्र रणजीत सिंह उर्फ सीरा मजहबी निवासी वार्ड 13, शमशान भूमि के पास मक्कासर से पूछताछ कर इस मामले में फरार चल रहे नामजद व अन्य आरोपियों की संलिप्तता का पता लगा उनकी धरपकड़ के प्रयास कर रही है। फरार चल रहे आरोपियों में एक नाबालिग भी बताया जा रहा है। पुलिस उसे भी दस्तयाब करने के प्रयास कर रही है। Hanumangarh News

    गौरतलब है कि 15 सितम्बर को रणवीर सहारण पुत्र मुखराम सहारण निवासी वार्ड 12, मक्कासर ने मुकदमा दर्ज करवाया था कि वह व उसका लडक़ा कुलदीप सहारण खेती करते हैं। उनके खेत पड़ोसी अजय स्वामी से उसके लडक़े कुलदीप ने पानी की बारी उधारी ले रखी थी। महावीर सहारण उनके खेत पड़ोसी असीम सहारण की जमीन काश्त करता है। महावीर सहारण पानी की बारी नहीं लगाने देता था। इस संबंध में 14 सितम्बर को बलराम जैलदार निवासी मक्कासर के घर पंचायत हुई थी। उसमें महावीर सहारण, महावीर का भाई राकेश व असीम सहारण वगैरा मौजूद थे। पंचायत होने के बाद महावीर वगैरा ने कहा कि हम पानी नहीं लगाने देंगे और तेरे को देख लेंगे।

    रणवीर सहारण के अनुसार 14 सितम्बर को उसका लडक़ा कुलदीप सहारण रात्रि करीब 9.30 बजे चक 4 एसटीजी रोही मक्कासर स्थित खेत में पानी की बारी लगाने गया था। रात्रि करीब 10 बजे असीम, महावीर, महावीर का भाई राकेश व चार-पांच अन्य आदमी हाथों में तलवार, कुल्हाड़ी, कसिया, लोहे की रॉड लेकर जबरदस्ती खेत में घुसे और चारपाई पर बैठे उसके लडक़े कुलदीप पर हमला कर दिया। गम्भीर घायल कुलदीप की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। रविवार को पुलिस ने इस मामले में महावीर सहारण, संदीप व काशु उर्फ आकाशदीप सिंह को गिरफ्तार किया।

    अनुसंधान से पाया गया कि मृतक कुलदीप सहारण व आरोपी महावीर सहारण के मध्य खेत में पानी लगाने को लेकर पिछले तीन-चार से विवाद चल रहा था। करीब दो साल पहले मुकदमे भी दर्ज करवाए गए थे। इनके मध्य आपसी पारिवारिक विवाद भी था। घटना की रात्रि को महावीर सहारण अपने साथ भाड़े पर लिए गए गांव के बदमाश प्रवृत्ति के काशु उर्फ आकाशदीप, संदीप कुमार व एक बाल अपचारी को लेकर खेत गया जो अपने साथ लाठी-डंडे लेकर गए थे। खेत में कुलदीप सहारण के मिलने पर इनका आपस में विवाद हो गया। इस पर आरोपियों ने कुलदीप सहारण के साथ मारपीट की जिससे उसकी मृत्यु हो गई। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– Indian Railways : भारी बारिश ने रोके ट्रेनों के पहिये, ट्रेनें रद्द

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here