हमसे जुड़े

Follow us

23.4 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दभेड़ी खुर्द म...

    दभेड़ी खुर्द में विकास कार्यों की आड़ में भारी फर्जीवाड़े का आरोप

    Kairana News
    Kairana News: दभेड़ी खुर्द में विकास कार्यों की आड़ में भारी फर्जीवाड़े का आरोप

    भाजपा नेता मुंशाद अली चौहान ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में दिया शिकायती-पत्र

    • वर्तमान ग्राम प्रधान पर विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना में सरकारी धन के दुरुपयोग का लगाया आरोप

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री ने विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) में फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायती-पत्र दिया है।

    शनिवार को क्षेत्र के गांव दभेड़ी खुर्द के पूर्व प्रधानपति एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री मुंशाद अली चौहान तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में एक शिकायती-पत्र दिया। बताया कि गांव दभेड़ी खुर्द में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ है। आरोप है कि पति-पत्नी व बच्चों के अलग-अलग जॉब कार्ड बनाकर निर्धारित दिनों से अधिक रोजगार लिया जा रहा है, जोकि नियम विरुद्ध है। शिकायती-पत्र में ऐसे कई परिवारों के नाम लिखे गए है, जिनके ग्राम प्रधान द्वारा डबल जॉब कार्ड बनाए गए है। ये सारे लोग ग्राम प्रधान के सगे सम्बन्धी बनाए गए है। Kairana News

    ग्राम पंचायत की बंजारा बस्ती में श्मशान घाट के जीर्णोद्धार व मेड़बंदी के निर्माण का कार्य भी केवल कागजों में ही हुआ है। शिकायती-पत्र में आरोप है कि ग्राम पंचायत में विगत पांच वर्षों में ऐसे अनेकों काम कराए गए है, जिनका धरातल से कोई वास्ता नही है। केवल सरकारी धन को ऐंठने के लिए फर्जी विकास कार्य कराए गए है। पत्र में वित्तीय वर्ष-2025-26 का ऑडिट कराने तथा दुरुपयोग किये गए सरकारी धन की रिकवरी की मांग की गई है। वहीं, ग्राम पंचायत दभेड़ी खुर्द के प्रधानपति सरवर चौहान का कहना है कि आरोपो की सम्बंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा जांच की जा चुकी है। निर्धारित समयावधि पर ऑडिट होता है। सभी कार्य नियमानुसार कराए गए है। आरोप बेबुनियाद है।

    चार वर्षों में पूरा नही हुआ टंकी निर्माण, टूटी पड़ी है सड़के | Kairana News

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री ने ग्राम पंचायत दभेड़ी खुर्द में पेयजलापूर्ति में भी घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में दिए शिकायती-पत्र में बताया कि भारत जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत गांव के प्रत्येक घर में सरकार शुद्ध पानी पहुंचाना चाहती है। गांव में भी पेयजलापूर्ति हेतु विगत चार वर्षों से टंकी निर्माण का कार्य चल रहा है, जो अभी तक पूरा नही हुआ।

    पेयजलापूर्ति हेतु पाइप लाइन दबाने के लिए गांव की गलियों को उखाड़ा गया था, जो आज तक ज्यों की त्यों पड़ी है। गलियां उखड़ी होने से लोगो को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। इस ओर सम्बंधित अधिकारियों का कोई ध्यान नही है। पत्र में टूटी पड़ी गलियों के पुनर्निर्माण व पेयजलापूर्ति की व्यवस्था सुचारू कराए जाने की मांग की गई है।

    यह भी पढ़ें:– Passport Lok Adalat: गाजियाबाद में इस दिन लगेगी ‘पासपोर्ट लोक अदालत’