हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More

    Delhi Congress: प्रदेश कांग्रेस समिति में नई नियुक्तियों के साथ 3 जिलों के अध्यक्षों का हुआ ऐलान

    Delhi News
    Delhi Congress: प्रदेश कांग्रेस समिति में नई नियुक्तियों के साथ 3 जिलों के अध्यक्षों का हुआ ऐलान

    नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने गत दिवस यानि शनिवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति (Delhi Pradesh Congress Committee) के तहत 3 जिलों के अध्यक्षों का ऐलान किया और उनकी नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी। यह जानकारी कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से प्रेस रिलीज जारी करके दी गई है। Delhi News

    इन नियुक्तियों के तहत रोहिणी जिला कांग्रेस समिति (डीसीसी) के अध्यक्ष के रूप में इंद्रजीत सिंह (शौकीन), आदर्श नगर डीसीसी के अध्यक्ष के रूप में सिद्धार्थ राव तथा हर्ष चौधरी बदरपुर डीसीसी के रूप में नियुक्ति की गई है। पार्टी की ओर से जारी प्रेस रिलीज में ये नियुक्तियां तत्काल प्रभावी से हो गई हैं। इन नियुक्तियों से दिल्ली कांग्रेस को स्थानीय स्तर पर अधिक प्रभावी बनाने और पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने की उम्मीद जताई जा रही है।

    इससे पहले उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्षों का ऐलान किया गया था | Delhi News

    इससे पहले, 20 मार्च को कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के लिए जिला अध्यक्षों का ऐलान किया गया था। इसके साथ ही पार्टी ने महानगर अध्यक्षों के नामों की भी घोषणा की थी। कांग्रेस ने राजधानी लखनऊ में जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी रुद्र दमन सिंह को सौंपी थी। इसके अलावा, बस्ती में जिला अध्यक्ष का पद विश्वनाथ चौधरी को सौंपा गया, बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए भी नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए, जिनमें झांसी में देशराज रिछारिया, ललितपुर में दया राम रजक, जालौन में अरविंद सेंगर और महोबा में संतोष धुरिया का नाम शामिल है।

    इसी प्रकार गौतमबुद्ध नगर में दीपक भाटी, बलिया में उमाशंकर पाठक, बागपत में लव कश्यप, कासगंज में राजेंद्र कश्यप, अलीगढ़ में ठाकुर सोमवीर सिंह, बुलंदशहर में जियाउर्रहमान, मथुरा में मुकेश धनगर, एटा में हाजी आशिक हुसैन, हाथरस में विवेक कुमार उपाध्याय और आगरा में रामनाथ सिकरवार को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस पार्टी ने प्रयागराज में भी बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया है। प्रयागराज महानगर के अलावा गंगा पार और यमुना पार के लिए अलग-अलग जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। Delhi News

    Mukhtar Gang’s Shooter Encounter: 2.5 लाख का इनामी मुख्तार गैंग का शूटर एनकाउंटर में ढेर