Health Benefits of Cumin in Diet: वजन कम करने के साथ साथ कॉलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करता है जीरा, सेवन करने से मिलते हैं ये फायदे

Health Benefits of Cumin in Diet
Health Benefits of Cumin in Diet: वजन कम करने के साथ साथ कॉलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करता है जीरा, सेवन करने से मिलते हैं ये फायदे

Health Benefits of Cumin in Diet: भारतीय रसोई में जब भी खाना पकता है तो उसमें हमेशा जीरे का इस्तेमाल किया जाता है। यानी भारतीय रसोई में दाल-सब्जी बनाते समय जरुर जीरे का तड़का लगाया जाता है। कोई-कोई तो पूरी में भी जीरे के पाउडर का इस्तेमाल करते हैं। यह एक ऐसा मसाला है जिसके बिना भारतीय खाना हमेशा अधूरा लगता है। कहा जाता है कि जीरा हमारी रसोई का सबसे लोकप्रिय और स्वादिष्ट मसालों में से है।

जीरे का उपयोग दाल, सब्जी, रायता आदि में तड़का लगाने के लिए सबसे ज्यादा किया जाता है। जीरा जैसे हमारे स्वाद को बढ़ाता है वहीं इसमें कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होते हैं। जीरे के तड़के से दाल और सब्जियां हल्की और पाचनशील हो जाती है। क्योंकि इसमें मौजूद गुण पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं, यही नहीं जीरे में एंटीबैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं जो दालों और सब्जियों को खराब होने से बचाते हैं। इसके बावजूद भी कुछ लोगों का यही सवाल रहता है कि जीरे के फायदे क्या है, इसलिए आज हम आपको जीरे के फायदे बताएंगे। आए जानतें हैं जीरे के फायदों के बारे में…

Raisin Water On Empty Stomach: रोजाना खाली पेट पिएं किशमिश का पानी, मिलेंगे ये फायदे!

Health Benefits of Cumin in Diet
Health Benefits of Cumin in Diet: वजन कम करने के साथ साथ कॉलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करता है जीरा, सेवन करने से मिलते हैं ये फायदे

पाचन क्रिया में सुधार

जीरे में जीरिन नामक एक सक्रिय तत्व पाया जाता है, जो पाचन रसों के स्राव को बढ़ाता है। जीरा पित्त की मात्रा और गुणवत्ता को बेहतर बनाकर भोजन को पचाने में मदद करता है। जानकारी के लिए बता दें कि जीरे के तेल में कार्मिनेटिव गुण पाए जाते हैं जो आंतों की गतिशीलता बढ़ाते हैं और कब्ज की समस्या को दूर करने में भी सहायक होते हैं। इसके अलावा जीरे में मौजूद फाइबर पेट को साफ रखने और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। जीरे के एंटी बैक्टीरियल गुण भी पाचन तंत्र संबंधी संक्रमणों से लड़ने में मदद करते हैं।

Radish Eating Benefits: मूली खाने के 10 जादुई फायदे जान आज से ही खाना कर देंगे शुरू

बवासीर में है फायदेमंद

जीरा बवासीर की बीमारी में बहुत फायदा देता है। यह बवासीर के जोखिम को कम करने में काफी मददगार साबित हो सकता है। जीरे में मौजूद फाइबर पाचन में सुधार करते हैं और मल त्याग को आसान बनाते हैं, इससे कब्ज की समस्या जो बवासीर का एक प्रमुख कारण भी है आसानी से खत्म होती है।

जीरा याददाश्त को भी बढ़ाता है

जीरे में एंटीआॅक्सीडेंट गुण होते हैं, जो ब्रेन सेल्स की रक्षा करतें हैं और उन्हें नुकसान से बचाते हैं। एंटीआॅक्सीडेंट ब्रेन के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है जीरे में मेमोरी बूस्टिंग हार्मोन एसिटाइलकोलाइन पाया जाता है जो याददाश्त और फोकस करने में मदद करता है।

High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी फायदेमंद है यह मसाला

जीरा इम्यूनिटी को बढ़ाता है

जीरे में एंटीवायरल और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं, जीरे में विटामिन सी, जिंक आदि मिनरल्स पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं।

वजन कम करने

जीरा वजन कम करने में काफी फायदेमंद माना जाता है। जीरे का सेवन कर आप अपने वजन को कंट्रोल में रख सकते हैं। यह बॉडी से फैट और कोलेस्ट्रॉल कम करता है। आप दही के साथ भी इसका सेवन कर सकते हैं।

How To Reduce Uric Acid: ये सब्जी चुटकियों में दूर कर देगी आपकी यूरिक एसिड की समस्या!

सूजन को कम करता है जीरा

जीरे में विटामिन-ए, विटामिन-सी, कॉपर, मैगनीज, एंटीआॅक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को सूजन से बचाते हैं।

Hair Growth: कचरा समझ कर न फेके प्याज के छिलके…बनाए Onion Shampoo और Toner, घुटनों तक हो जाएंगे लंबे बाल