हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा आईटीआई खुड्डन...

    आईटीआई खुड्डन में ट्रेनिंग के साथ छात्रों ने चलाया बाल विवाह मुक्त भारत अभियान

    Jhajjar News
    Jhajjar News: झज्जर के खुड्डन गांव की आईटीआई के छात्र बाल विवाह मुक्ति रथ के साथ रवाना होने से पूर्व अपने अनुदेशक प्रदीप मलिक के साथ।

    झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। Jhajjar News: ओलम्पिक विजेता बजरंग पूनिया के गांव खुड्डन के आईटीआई के छात्रों ने अपने दोहरे संकल्प को प्राथमिकता दी है। यह छात्र अब व्यवहारिक ज्ञान के साथ-साथ बाल विवाह के विरूद्ध भी संघर्ष करेंगे। इसके लिए बकायदा छात्रों द्वारा एक अभियान की भी शुरूआत की गई है। इस अभियान के तहत यह छात्र सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए लोगों को बाल विवाह के बुरे परिणाम के बारे जानकारी देते हुए आमजन को जागरूक कर रहे है। यह जानकारी संस्थान के फिटर अनुदेशक प्रदीप मलिक ने यहां दी।

    उन्होंने बताया कि यह छात्र अपने व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ बाल विवाह जागरूकता अभियान अपनाकर छात्र नई सोच के साथ सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के दिशा निर्देशों अनुसार आईटीआई खुडडन के फिटर व्यवसाय के छात्रों को ओजीटी कार्यक्रम के तहत एक सौ पचास घंटे का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिलवाया जा रहा है ’ उन्होंने यह भी बताया कि प्रशिक्षण छात्रों के कौशल को विकसित करने का सर्वोत्तम माध्यम है, जिससे छात्रों को औद्योगिक इकाइयों में प्रयोग होने वाली नई-नई मशीनों नई-नई तकनीक, कार्य

    प्रणाली, मशीन आॅपरेशन तथा स्वयं को औद्योगिक इकाइयों के वातावरण में डालने का अवसर प्राप्त होता है। इस प्रकार की ट्रेनिंग से छात्रों को उद्योगों में तत्काल रोजगार व गुणवत्तापूर्ण कार्य करने की क्षमता बढ़ती है व छात्रों को ड्रिलिंग, वेल्डिंग और प्रोजेक्ट कार्य में निपुणता आती है। मलिक ने यह भी बताया कि ट्रेनिंग के साथ-साथ छात्रों द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान चलाया गया है। Jhajjar News

    यह भी पढ़ें:– नोटिस निस्तारण के लिए मदरसे में कैंप आयोजित, एसडीएम ने की सुनवाई