हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home कृषि Mango India: ...

    Mango India: आपने कभी नहीं देखे होंगे ऐसे सवा-सवा किलो के हापुस आम

    Mango India
    Mango India: आपने कभी नहीं देखे होंगे ऐसे सवा-सवा किलो के हापुस आम

    मुंबई (सच कहूँ न्यूज़)। Mango India: आमों का राजा कहे जाने वाला अल्फांसो ‘हापुस आम’ अपनी मधुर सुगंध, रसीले स्वाद और मलाईदार गूदा के लिए प्रसिद्ध है। विशेष रूप से महाराष्ट्र के रत्नागिरी, देवगड़, सिंधुदुर्ग और रायगढ़ जिलों में उगाया जाने वाला यह आम दुनिया भर में अपनी गुणवत्ता और स्वाद के लिए जाना जाता है।

    आपको जानकर बड़ी हैरानी होगी कि डेरा सच्चा सौदा के मुंबई के नजदीक स्थित MSG मानवता भलाई केंद्र शाह सतनाम जी परमसुख आश्रम पनवेल (मुंबई )में हर साल हापुस आम ऑर्गेनिक (जैविक) खेती के माध्यम से तैयार किए जाते हैं। पूज्य गुरु संत डॉ एम एस जी की शिक्षाओं के फलस्वरूप मुम्बई व पुणे की साध-संगत द्वारा इनका खास ख्याल रखते हुए सवा-सवा किलो प्रति आम की विशेष पैदावार देखने को मिलती है जो कि अपने आप में अचंभित करने योग्य है। Mango India

    इस संदर्भ में उक्त डेरा सच्चा सौदा इकाई में मौजूद जी एस एम सेवादार बंता इन्सां जी ने बताया की पूज्य गुरुजी के मार्गदर्शन में यहाँ हर वर्ष ऐसे ही अद्भुत एवम स्वाथ्यवर्धक आम लगते हैं जिनकी विशेष तौर पर गुणवत्ता अपने आप में मंत्रमुग्ध करने वाली होती है। Mango India

    यह भी पढ़ें:– Corona Virus News: देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में गिरावट, 10 और मरीजों की मौत