हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश Indigo Flight...

    Indigo Flight News: फ्लाइट में पसीना! कांग्रेसी नेता का इंडिगो में मुश्किल हुआ जीना!

    Indigo Flight News
    Indigo Flight News Indigo Flight News: फ्लाइट में पसीना! कांग्रेसी नेता का इंडिगो में मुश्किल हुआ जीना!

    बिन एसी के इंडिगो, पैसेंजर्स पूछें ऐसा क्यों!

    Amarinder Singh Raja Warring:शनिवार को पंजाब के कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा ने इंडिगो फ्लाइट की यात्रा की, जिसका अनुभव उन्होंने सबसे भयावह बताया। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ से जयपुर की 90 मिनट की यात्रा ने उनका जीना दुश्वार कर दिया। Indigo Flight News

    Indigo Flight News
    Indigo Flight News
    Indigo Flight News: फ्लाइट में पसीना! कांग्रेसी नेता का इंडिगो में मुश्किल हुआ जीना!

    उनके साथ ही उसमें सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। उन्होंने बताया कि फ्लाइट में बिना एसी के सफर करना कितना मुश्किलों भरा होता है, यह इंडिगो फ्लाइट में सफर करके उन्हें अहसास हुआ, जिसमें यात्री टिशू पेपर से पसीना पोंछते नजर आए। इस परेशानी भरे सफर की कांग्रेसी नेता ने वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर की है, जोकि इंडिगो 6ए7261 फ्लाइट का है। अमरिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले तो पैसेंजर्स को 10-15 मिनट भीषण गर्मी में लाइन में इंतजार करना पड़ा और बाद में बिना एसी वाली फ्लाइट में उन्हें सफर करना पड़ा।

    उन्होंने इंडिगो फ्लाइट में सफर करने की परेशानी भरी दास्तान शेयर करते हुए बताया कि सभी पैसेंजर्स परेशान होते रहे लेकिन कोई भी पैसेंजर इस पर आवाज उठाता नजर नहीं आया। दूसरी तरफ एयर होस्टेस लोगों को टिशू पेपर बांटती नजर आई, ताकि लोग अपना पसीना पोंछ सकें और लोग वीडियो में हवा करते हुए भी नजर आ रहे हैं। कांग्रेसी नेता राजा ने डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) और एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) को ट्विट के जरिए टैग करते हुए वीडियो पोस्ट की है और सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

    जानकारी के अनुसार इंडिगो फ्लाइट में टेक्नीकल खराबी का यह तीसरा मामला है। शुक्रवार को भी दिल्ली जा रही एक इंडिगो की ही फ्लाइट की पटना में एमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। फ्लाइट के टेक आॅफ करने के 3 मिनट बाद ही इंजन में खराबी आने के कारण उसकी एमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। इसी प्रकार दिल्ली से रांची लौट रही एक अन्य फ्लाइट में भी टेक्नीकल परेशानी के कारण टेकऑफ के आधे घंटे बाद ही फ्लाइट को वापिस दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट ले जाया गया।

    Healthy Tips: खाना खाने से पहले और बाद में कब पीना चाहिए पानी, जानिये …

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here