Ashok Gehlot : मनचलों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी : अशोक गहलोत

Jodhpur News
गहलोत ने दी जोधपुर जिले में पेयजल के लिए 62 करोड़ रुपए की मंजूरी

जयपुर (सच कहूं न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा कि कुछ बच्चे आत्महत्या कर रहे हैं। कुछ बच्चे एक दूसरों को मार रहे हैं। यह घटना तभी रुक सकती है, जब मां-बाप का दिल बड़ा हो। आप मान लीजिए अगर किसी का लव अफेयर है। मां-बाप को समझाने की कोशिश करनी चाहिए। उन्हें शादी करने की छूट देनी चाहिए। अशोक गहलोत ने शहरी और ग्रामीण ओलिंपिक का उद्घाटन के पश्चात मीडिया से बातचीत में कहा कि आज का युवा कल का भविष्य होगा। Rajasthan News

हमारे युवा अच्छे साइंटिस्ट, टेक्नोक्रेट, डॉक्टर, इंजीनियर बनेंगे। ऑल इंडिया सर्विस में शामिल होंगे। सोशल वर्कर बनेंगे। मैं देखता हूं, जो मनचले लड़के होते हैं। वह पूरा माहौल खराब कर देते हैं। लड़कियों के साथ में बदतमीजी करते हैं। हमने कल ही डीजी पुलिस को होम सेक्रेटरी को मनचलों का इलाज करने के आदेश दिए हैं। अब इन लोगों के नाम राजस्थान लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करा रही संस्थाओं को भी भेजे जाएंगे। इन जैसे लड़कों को सरकारी नौकरी नहीं मिल सके। Ashok Gehlot

मनचले लोग लड़कियां बहन-बेटियां जो पढ़ने आती है। उनसे बदतमीजी करते हैं। छेड़छाड़ करते हैं, वह हम किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। गहलोत ने कहा- यह जो रेप और अत्याचार हो रहा है। इसे हम सबको मिलकर ठीक करना होगा। समाज को मोटिवेट और शिक्षित करने की जरूरत है। परिवार में बच्चों बच्चियों का ध्यान रखें। लड़के-लड़कियां बिना पूछे घर से चले जाते हैं। ऐसी नौबत नहीं आनी चाहिए। परिवार के लोगों को भी समझना चाहिए कि वह अपने बच्चों के दिल दिमाग में क्या है। उसका ख्याल जरूर रखें।

एक्शन में नंबर वन राजस्थान पुलिस

गहलोत ने कहा- राजस्थान पुलिस बहुत अच्छा काम कर रही है। अपराधियों को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया जाता है। यह कम बात नहीं है। भीलवाड़ा की घटना में भी राजस्थान पुलिस ने रात तक सभी आरोपियों को पकड़ लिया था। पुलिस और क्या कर सकती है। सिर्फ अपराधियों को पकड़ ही तो सकती है। अपराधियों पर एक्शन करने में राजस्थान की पुलिस नंबर वन है। इस तरह की घटनाएं देश के सभी राज्यों में होती हैं।

एसीबी की पीठ थपथपाई

मेयर मुनेश गुर्जर के पति पर हुई करवाई के बाद सीएम गहलोत ने कहा- राजस्थान एसीबी शानदार काम कर रही है। भ्रष्टाचार के मामले में उत्तरप्रदेश में किसी भी अधिकारी को गिरफ्तार नहीं किया गया। क्योंकि वहां उसे गिरफ्तार करने से पहले मुख्यमंत्री से परमिशन मांगी जाती है। क्या उन राज्यों में करप्शन नहीं है। क्योंकि वहां मुख्यमंत्री किसी को गिरफ्तार करने की परमिशन ही नहीं देते हैं। हमारे यहां एसीबी में ना तो मुख्यमंत्री ना ही गृहमंत्री का दखल है। राजस्थान का गृहमंत्री मैं खुद हूं, लेकिन एसीबी को किसी मामले के लिए मेरे पास आने की जरूरत नहीं है।

मणिपुर की घटना को दबाने की कोशिश

उन्होंने कहा- केंद्र सरकार सिर्फ मणिपुर की घटना से दबाना चाहती है। वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने बड़ा ब्लंडर किया है। यह वहां जाकर फॉर्मेलिटी कर वापस आ गए। 80 दिन से ज्यादा वक्त से मणिपुर जल रहा है। 100 से ज्यादा रेप की घटनाएं हो चुकी है। 4000 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हो चुकी है। दो समुदाय आपस में लड़ रहे हैं। उनके पास हथियार पहुंच चुके हैं। एके-47 जैसी आधुनिक बंदूके उनके पास हैं।

बीजेपी के लोग राजस्थान और छत्तीसगढ़ को मणिपुर से कंपेयर करते हैं। यह ओछी राजनीति है, जिसे हम अस्वीकार करते हैं। राजस्थान में हम लोग ध्यान रख रहे हैं। जो लोग इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्हें किसी भी सूरत में नहीं छोड़ा जाएगा। मैंने पुलिस को भी सख्त निर्देश दिए हैं। जो मनचले और गैंग बनाकर किडनैपिंग और अन्य अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करना है। Ashok Gehlot

यह भी पढ़ें:– Indigo Flight News: फ्लाइट में पसीना! कांग्रेसी नेता का इंडिगो में मुश्किल हुआ जीना!