हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home स्वास्थ्य मटके का पानी ...

    मटके का पानी पीने से होते हैं कमाल के फायदे

    Pot-Water

    इन दिनों गर्मी से सब के सब बेहाल हैं। इस गर्मी में सिर्फ पानी पिने के इच्छा होती है और ऐसे में फ्रिज का ठंडा पानी मिल जाए तो इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि गर्मी में फ्रिज के बजाय मटके का पानी पिएंगे तो बहुत फायदेमंद होगा। मटका मिट्टी का बना होता है और मिट्टी के तत्व पानी में मिलने के बाद उसे और सेहतमंद बना देते हैं। मटके का पानी हर उम्र के लोगों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इस पानी से शरीर में होने वाली सभी गंदगी की दूर होती है। आइए आपको कुछ और फायदे बताते हैं मटके का पानी पीने के।

    •  मटके का पानी पीना सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसका तापमान सामान्य से थोड़ा ही कम होता है जो ठंडक तो देता ही है, पाचन की क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। अगर आपको गैस या एसिडिटी की समस्या रहती है, तो ऐसे में रोजाना मिट्टी के घड़े का पानी पीना बेहद फायदेमंद रहेगा। क्योंकि इसके सेवन से पाचन क्रिया सुचारू रूप से कार्य करती है। इसे पीने से शरीर में टेस्टोस्टेरॉन का स्तर भी बढ़ता है।
    •  मटके का पानी पीना से कैंसर की बीमारी का खतरा बहुत कम हो जाता है। घड़े का पानी गले से संबंधी बीमारियों से बचा कर रखता है और यह हमको जुकाम खांसी की परेशानी से भी बचाता है।
    •  मटके का पानी पीना से पीएच संतुलन सही होता है। मिट्टी के क्षारीय तत्व और पानी के तत्व मिलकर उचित पीएच बेलेंस बनाते हैं जो शरीर को किसी भी तरह की हानि से बचाते हैं और संतुलन बिगड़ने नहीं देते।
    •  मटके का पानी प्राकृतिक तौर पर ठंडा होता है, जबकि फ्रिज का पानी इलेक्ट्रिसिटी की मदद से। बल्कि एक बड़ा फायदा यह भी है कि इसमें बिजली की बचत भी होती है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।