हमसे जुड़े

Follow us

12.2 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home आध्यात्मिक अखंड सुमिरन म...

    अखंड सुमिरन मुकाबले में ब्लॉक अंबाला सिटी रहा सिरमौर

    Auckland News
    Auckland : ऑकलैंड, न्यूजीलैंड में पावन जन्म माह की नामचर्चा में साध-संगत ने तोड़े सभी रिकॉर्ड!

    दूसरे स्थान पर नांगल खेड़ी और कैथल ने पाया तीसरा स्थान

    • टॉप 10 में सभी ब्लॉक हरियाणा के शामिल

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत के बीच चल लगातार चल रहे अंखड सुमिरन मुकाबले में इस बार 1 फरवरी से 28 फरवरी 2023 के बीच दुनियाभर के 350 ब्लॉकों के 1,58,789 सेवादारों ने 60,29,801 घंटे रामनाम का जाप कर सृष्टि की भलाई और सुख शांति के सच्चे सतगुरु से अरदास की। सुमिरन मुकाबले में विजेता की बात करें तो इस बार हरियाणा के अंबाला जिले का ब्लॉक अंबाला सिटी प्रथम रहा। इस ब्लॉक के 8536 सेवादारों ने 499864 सुमिरन किया है। जबकि दूसरा और तीसरी स्थान भी हरियाणा के ही ब्लॉकों ने हासिल किया।

    जिसमें पानीपत जिले का ब्लॉक नांगलखेड़ी के 3352 डेरा श्रद्धालुओं ने 4,16,872 अंखड सुमिरन कर दूसरा और कैथल ब्लॉक के 16728 डेरा अनुयायियों ने 410420 घंटे रामनाम का जाप कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। टॉप-10 की बात करें तो इस सूची के सभी ब्लॉक हरियाणा के शामिल हैं।

    टॉप टेन में ये ब्लॉक रहे शामिल

    स्थान सेवादार सुमिरन के घंटे
    1. अंबाला सिटी 8,536 4,99,864
    2. नांगलखेड़ी 3,352 4,16,872
    3. 3. कैथल 16,728 4,10,420
    4. काबड़ी 4,458 3,96,399
    5. फरीदाबाद 1,051 2,99,722
    6. असंध 5,384 2,61,535
    7. धुराला 2,181 2,30,959
    8. टोहाना 4,092 1,29,732
    9. शाहबाद 1,880 1,22,483
    10. बहादुरगढ़ 800 1,20,400

    विदेशों में भी साध-संगत ने जपा राम-नाम

    डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे अंखड सुमिरन मुकाबले में विदेशों की साध-संगत भी बढ़ चढ़कर भाग ले रही है। इस बार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), आॅस्ट्रेलिया, अमेरिका, दोहा कत्तर, रोम (इटली), कनाडा, न्यूजीलैंड, फिलीपींस, बहरीन, इंग्लैंड, साइप्रस, मलेशिया, सऊदी अरब, सिंगापुर, नेपाल, चीन और कुवैत में 418 सेवादारों ने 12568 घंटे राम नाम का जाप किया है।

    मालिक प्यार उसकी रहमत, इंसान पर तभी बरसती है। जब उसे दृढ़ यकीन आता है और ये सेवा सुमिरन के बिना आ नहीं सकता। जितना संभव हो सेवा करो, सुमिरन करो तभी आप मालिक सतगुरु की दया मेहर के लायक बन सकते हैं। चलते, बैठते, काम-धंधा करते हुए भी जो सुमिरन किया जाता है वो इस कलयुग में मंजूर होगा। इसलिए आप अपनी भावना को शुद्ध करते हुए दृढ़ यकीन के साथ आगे बढ़ते जाएं, सेवा-सुमिरन करते जाएं तो मालिक की खुशियों के हकदार आप जरूर बनेंगे।
      -पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां  डेरा सच्चा सौदा, सरसा (हरियाणा)

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here