हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More

    ‘कोविड पेशेंट को लेकर सीएचसी पर पहुंची एम्बुलेंस’

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। देश में कोविड-19 की चौथी लहर की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। (Kairana) सीएचसी पर आयोजित मॉकड्रिल के दौरान कोविड आपदा से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई तैयारियों को परखा गया।

    यह भी पढ़ें:– कैराना में पहले दिन विक्रय हुए 99 नामांकन-पत्र

    देशभर में कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी कमर कस ली है। मंगलवार को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एसीएमओ डॉ. जाहिद अली त्यागी की देख रेख में मॉकड्रिल कार्यक्रम हुआ। इस दौरान सबसे पहले सरकारी एम्बुलेंस कोविड (Coronavirus) मरीज को लेकर सीएचसी परिसर में दाखिल होती है। जहां पर पीपीई किट पहने पहले से ही तैयार डॉ. विकास चंद अपने सहयोगी स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मरीज को रिसीव करते है। इसके बाद स्ट्रेचर से मरीज को सीएचसी पर बनाए गए कोविड वार्ड में शिफ्ट किया जाता है।

    यहां पर मरीज के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे ऑक्सीजन मुहैया कराई। मरीज के स्वास्थ्य की गहनता से जांच किये जाने के उपरांत उसे आवश्यक उपचार दिया गया। मॉकड्रिल के दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. शैलेन्द्र चौरसिया समेत अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि देशभर में कोविड के मरीजों की संख्या में निरन्तर वृद्धि हो रही है। कोविड (Covid-19) आपदा से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है। इसके लिए लिए ट्रेसिंग, ट्रैकिंग व ट्रीटमेंट की रणनीति पर काम किया जा रहा है। विगत दिनों क्षेत्र के गांव रामड़ा में एक महिला कोविड पॉजिटिव मिली थी, जिसे होम आइसोलेट किया गया है। सीएचसी पर आठ बेड का कोविड सेंटर बना हुआ है, जिसमें पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन के सिलेंडर व अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here