हमसे जुड़े

Follow us

12.2 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More

    अमेरिका ने रूस को दिया बड़ा झटका

    यूक्रेन को नाटो का हिस्सा बनने से रोकने की मांग ठुकराई

    वॉशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका ने रूस को बड़ा झटका दिया है। उसने यूक्रेन को उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का हिस्सा बनने से रोकने की रूसी मांग को ठुकरा दिया है। बीबीसी ने वीरवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि यूक्रेन की समस्या के समाधान के लिए रूस की मांग को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में यह बातें अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने कही। उल्लेखनीय है कि रूस ने अपनी पश्चिमी सीमाओं के पास नाटो सैन्य गठबंधन के विस्तार और अन्य संबंधित सुरक्षा मुद्दों को लेकर अपनी चिंताओं की एक सूची सौंपी थी, जिसमें यह मांग भी शामिल थी कि नाटो यूक्रेन और अन्य देशों के गठबंधन में शामिल होने की संभावना को खारिज कर दिया जाए।

    ब्लिंकन ने कहा कि वह रूस को एक गंभीर राजनयिक मार्ग पर आगे बढ़ने की पेशकश कर रहे हैं। अब देखना यह है कि क्या रूस इसे चुनता है। रूस ने हाल के हफ्तों में यूक्रेन की सीमा पर बड़ी संख्या में अपने सैनिकों को जमा किया है, जिसे पश्चिमी देश रूस द्वारा यूक्रेन पर संभावित आक्रमण की तैयारी बता रहे हैं। वहीं रूस ने इससे इनकार किया है।

    पूर्वी यूरोप में अतिरिक्त बल तैनात करेगा ब्रिटेन!

    ब्रिटेन यूक्रेन की स्थिति के मद्देनजर पूर्वी यूरोप में अतिरिक्त बलों को तैनात करने पर विचार कर रहा है। टेलीग्राफ ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। अखबार के अनुसार ब्रिटेन के नाटो की दक्षिण पूर्व पर नहीं, पूर्वोत्तर पर ध्यान केंद्रित करने के आसार है। आखिरी फैसला अभी तक नहीं किया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here