हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home देश Imd Alert: प्...

    Imd Alert: प्रदूषण के बीच मौसम विभाग ने दी अच्छी खबर, इस तारीख से होगी झमाझम बारिश, जानें अपने राज्य का हाल

    Imd Alert
    Imd Alert: प्रदूषण के बीच मौसम विभाग ने दी अच्छी खबर, इस तारीख से होगी झमाझम बारिश, जानें अपने राज्य का हाल

    Weather Update: मौसम डेस्क,संदीप सिंहमार। दिल्ली एनसीआर सहित संपूर्ण उत्तर भारत कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है। यह मौसम प्रणाली 21 नवंबर तक इसी प्रकार जारी रहेगी। वहीं भारत मौसम विभाग ने 25 नवंबर तक मौसम खुश्क रहने की संभावना बताई है। लेकिन इसी बीच 22 नवंबर की रात्रि से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली एनसीआर सहित हरियाणा पंजाब में बूंदाबांदी हो सकती है। इस बूंदाबांदी के बाद प्रदूषण के स्तर से राहत मिलने की उम्मीद है। दूसरी तरफ दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार से प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए कृत्रिम बारिश की गुहार लगाई है। पिछले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा दर्ज किया गया। आगरा में दृश्यता शून्य रही।रायलसीमा, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, केरल और गुजरात के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। Imd Alert

    हरियाणा के युवाओं के लिए अच्छी खबर, विदेश में मिलेगी नौकरी, सैलरी इतने लाख रुपये महीना, जानिये…

    हरियाणा के हिसार में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्समैन रिकॉर्ड किया गया।अरुणाचल प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया। उत्तर-पूर्व भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों में यह सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 सेल्सियस की गिरावट आई। तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में रहा।

    अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि | Imd Alert

    मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार अगले 24 घंटों में, दिल्ली और एनसीआर के वायु गुणवत्ता सूचकांक में कोई खास सुधार की उम्मीद नहीं है। इसके बेहद खराब से गंभीर श्रेणी में बने रहने की आशंका है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। तमिलनाडु के तटीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो बार भारी बारिश हो सकती है। आंतरिक तमिलनाडु केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभावना है।कर्नाटक के दक्षिणी तट पर छिटपुट हल्की बारिश संभव है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here