हमसे जुड़े

Follow us

23.6 C
Chandigarh
Tuesday, April 7, 2026
More
    Home देश युद्ध के बीच,...

    युद्ध के बीच, शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स व निफ्टी 0.65 फीसदी लुढ़के

    Sensex and Nifty sachkahoon

    मुंबई (एजेंसी)। रूस यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच वैश्विक स्तर से मिले मिश्रित संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर ऑटो, बैंकिंग, वित्त, पूंजीगत वस्तुओं, सीडी और एफएमसीजी जैसे समूहों में हुयी बिकवाली के कारण शेयर बाजार (Sensex and Nifty) में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट का रूख बना रहा।

    बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 366.22 अंक गिरकर 55102.68 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 107.90 अंक उतरकर 16442.95 अंक पर रहा। बीएसई में मझौली कंपनियों पर बिकवाली का दबाव दिखा जबकि छोटी कंपनियों में लिवाली देखी गयी। इससे बीएसई का मिडकैप 0.64 प्रतिशत उतरकर 23166.23 अंक पर रहा जबकि स्मॉलकैप 0.35 प्रतिशत चढ़कर 26724.09 अंक पर रहा।

    चीन का शंघाई कंपोजिट 0.09 प्रतिशत फिसला

    बीएसई में गिरावट (Sensex and Nifty) में रहने वाले समूहों में ऑटो 2.24 प्रतिशत, बैंकिंग 1.28 प्रतिशत, वित्त 1.10 प्रतिशत, पूंजीगत वस्तुयें 1.26 प्रतिशत , सीडी 1.22 प्रतिशत, इंडस्ट्रीयल 0.88 प्रतिशत, एफएमसीजी 0.78 प्रतिशत, रियलटी 0.49 प्रतिशत, बेसिक मटेरियल्स 0.59 प्रतिशत शामिल है। बढ़त में रहने वालों में पावर 2.20 प्रतिशत, यूटिलिटी 2.40 प्रतिशत, तेल एवं गैस 2.07 प्रतिशत, आईटी 1.12 प्रतिशत, टेक 0.93 प्रतिशत, धातु 1.13 प्रतिशत, टेलीकॉम 0.07 प्रतिशत और एनर्जी 0.03 प्रतिशत शामिल है। वैश्विक स्तर पर ब्रिटेन का एफटीएसई 0.53 प्रतिशत, जर्मनी का डेक्स 1.02 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.09 प्रतिशत फिसल गया जबकि जापान का निक्केई 0.70 प्रतिशत और हांगकांग का हैंगसेंग 0.55 प्रतिशत चढ़ गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here