हमसे जुड़े

Follow us

16.4 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More

    सेवादार अमित भ्याण इन्सां ने रक्तदान कर बचाई मरीज की जान

    Barwala News
    Barwala News : सेवादार अमित भ्याण इन्सां ने रक्तदान कर बचाई मरीज की जान

    बरवाला (सच कहूँ/कुलदीप स्वतंत्र)। Barwala News: डेरा सच्चा सौदा के सेवादार मानवता भलाई के कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। इसी संदर्भ में बरवाला के सेवादार अमित भ्याण इन्सां बिचपड़ी ने उपचाराधीन सोनिया पाबड़ा को एक यूनिट रक्तदान कर इलाज में मदद की। बरवाला के जिम्मेवार बजरंग सोनी ने बताया कि सोनिया देवी बरवाला के बंसल हॉस्पिटल में दाखिल है। अमित भ्याण इन्सां ने बिना देरी किए सूचना मिलते ही उक्त पीड़ित के लिए रक्तदान (Blood Donation) किया और मरीज की जान बचाई। सोनिया देवी व उनके परिवारजनों ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का कोटि-कोटि बार धन्यवाद किया, जिनकी पावन शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए डेरा श्रृद्धालु  मानवता भलाई कार्यों में हमेशा अग्रणी रहते हैं।

    यह भी पढ़ें:– Sirsa Weather Update: सरसा में उमड़-उमड़ कर बरसे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट जारी!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here