हमसे जुड़े

Follow us

14.8 C
Chandigarh
Thursday, February 12, 2026
More
    Home देश लोकसभा चुनाव:...

    लोकसभा चुनाव: शाह का ममता पर तंज- भगवान राम का नाम भारत में नहीं तो क्या पाक में लिया जाएगा

    Amit Shah

    शाह ने कहा- ममता के मोदी को प्रधानमंत्री न मानने से कोई फर्क नहीं पड़ता, वे पांच साल के लिए फिर पीएम बन रहे

    भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि उनकी पार्टी बंगाल की 42 सीटों में 23 से ज्यादा पर जीत दर्ज करेगी

    कोलकाता। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को प.बंगाल के घाटाल में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने जय श्रीराम (amit shah) कहने को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। शाह ने कहा- ममता राज्य में लोगों को जय श्रीराम नहीं बोलने दे रहीं हैं। यह चौकाने वाला है कि भारत में राम का नाम नहीं लिया जाएगा तो क्या पाकिस्तान में जय श्री राम बोला जाएगा। भगवान राम देश की संस्कृति का हिस्सा हैं, उनका नाम लेने से कोई नहीं रोक सकता।

    दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। यह पश्चिम मिदनापुर का बताया जा रहा है। वीडियो में (amit shah) दिख रहा है कि ममता बनर्जी अपनी कार रोककर जय श्रीराम के नारे लगाने वालों को डांटती दिख रहीं हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।