हमसे जुड़े

Follow us

17.4 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी शाह ने उत्तरा...

    शाह ने उत्तराखंड में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई किया सर्वेक्षण

    Flood, Cataclysmic, Mansoon, Crop, Waste, Farmer, Villagers

    देहरादून (एजेंसी)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को उत्तराखंड में गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। शाह ने करीब दो घंटे सुबह 9.45 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आपदा प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे किया। शाह ने सुबह 09.45 से 12.30 बजे तक देवप्रयाग, पौड़ी, रामनगर, रामगढ़, रुद्रपुर और हल्द्वानी का हवाई सर्वेक्षण किया और हालात का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत और मुख्य सचिव एसएस संधू भी मौजूद रहे। इस मौके पर हालांकि उन्होंने किसी तरह की घोषणा नहीं की।
    केंद्रीय गृहमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा पूर्व में ही चेतावनी जारी करने के कारण स्थिति को समय से नियंत्रित कर लिया गया। आपदा के दौरान किसी पर्यटक की मृत्यु नहीं हुई है और 3500 लोगों को सकुशल बचाया गया है। केंद्र और राज्य सरकार की 17 टीम राहत कार्य में जुटी हुई है। शाह ने राज्य अतिथि गृह में राहत कार्य में लगे विभागों के अधिकारियों से स्थिति पर मंथन किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।