हमसे जुड़े

Follow us

32.1 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सीएए को लेकर ...

    सीएए को लेकर देशव्यापी अभियान आज शुरू करेंगे अमित शाह

    Countrywide Campaign

    भाजपा महासचिव डॉ. अनिल जैन ने दी जानकारी (Countrywide Campaign)

    • घर-घर संपर्क के लिए बनाई गई समिति

    नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह नागरिकता संशोधन (Countrywide Campaign) कानून के विरोध में विपक्ष के अभियान के खिलाफ पार्टी के देशव्यापी सघन जन जागरूकता अभियान का कल शुभारंभ करेंगे जिसके तहत तीन करोड़ घरों में जाकर पार्टी सीएए पर भ्रम को दूर करेगी। भाजपा ने पांच स्तरीय अभियान की रचना करके उनके क्रियान्वयन के लिए पांच समितियों का गठन कर दिया है और एक टोल फ्री नंबर स्थापित किया है। घर-घर संपर्क के लिए बनायी गयी समिति के प्रमुख एवं भाजपा महासचिव डॉ. अनिल जैन ने यहां संवाददाताओं को बताया कि शाह कल दिल्ली में इस अभियान की शुरूआत करेंगे जबकि पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा गाजियाबाद में, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ में, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी नागपुर में, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जयपुर में और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत रायपुर में अभियान का उद्घाटन करेंगे।

    • उन्होंने बताया कि इसमें सभी मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक शामिल होंगे।
    •  पार्टी ने एक टोल फ्री नंबर 8866288662 स्थापित किया है।
    • अभियान में इस फोन पर मिस कॉल कराया जाएगा।

    -यह टोल फ्री नंबर पार्टी के भविष्य में होने वाले सभी अभियानों में काम करेगा। उन्होंने बताया कि घर-घर संपर्क अभियान समिति में भाजपा उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, महासचिव सरोज पांडेय, सचिव राहुल सिन्हा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री रवीन्द्र राजू और हरियाणा के संगठन मंत्री सुरेश भट्ट शामिल हैं।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।