हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान चैकिंग के दौर...

    चैकिंग के दौरान छतीस लाख की राशि जब्त

    Barmer News
    चैकिंग के दौरान छतीस लाख की राशि जब्त

    बाड़मेर (सच कहूं न्यूज)। जिला पुलिस (Police) अभियान में चैकिंग के दौरान 36 लाख 44 हजार, 850 रुपए नकद सन्दिग्ध रकम जब्त करने मे सफलता हासिल की है। एसपी दिगंत आनंद द्वारा भी नाका पॉइंट पर चेकिंग की गई। एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि जिले मे फ्लाईग स्क्वाड (एफएसटी) व पुलिस टीमो द्वारा सयुंक्त रूप से अवैध गतिविधियो की रोकथाम हेतु निरन्तर निगरानी रखी जा रही है। Barmer News

    एफएसटी इंचार्ज राहुल पटेल व थाना धोरीमन्ना के हैड कांस्टेबल अमराराम मय टीम द्वारा सरहद बोर चारणान मे चैकिंग के दौरान गुजरात नम्बर की अरटिगा कार मे सवार अदल करीम निवासी नवातला राठौडान के पास से 27,50,350 रुपए नकद जब्त की। एफएसटी इंचार्ज रूपाराम जाखड व थाना धोरीमन्ना के एएसआई दुगार्राम मय टीम द्वारा द्वारा सरहद बोर चारणान मे गुजरात नम्बर की पिकअप मे सवार ईदल खान पुत्र सुमार खान निवासी देरासर के पास एक लाख रुपए नकद रकम जब्त की। Barmer News

    एफएसटी इंचार्ज पुरूषोतम दास व थाना रीको के एएसआई लूणदान द्वारा जगाराम के कब्जे से 1.71 लाख रुपए नकद व दिलीप कुमार के कब्जे से 2.80 लाख रुपए नकद, एफएसटी इंचार्ज पुरूषोतम दास व एसएचओ सदर किशन सिंह मय टीम द्वारा उम्मेदाराम जाट निवासी नागडदा के कब्जे से 1 लाख रुपए नकद जब्त किये। इसी प्रकार थाना धनाऊ के एएसआई रावताराम मय पुलिस टीम द्वारा देवाराम जाट निवासी जालीपा के कब्जे से 2,43,500 रुपए नकद जब्त किये गये। इस प्रकार पिछले 24 घंटे मे 36 लाख 44 हजार 850 रुपए नकद रकम जब्त करने मे सफलता हासिल की गई।

    यह भी पढ़ें:– Indian Railways: 576 मीटर लंबा बनेगा अनूपगढ़ रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here