हमसे जुड़े

Follow us

20 C
Chandigarh
Thursday, March 5, 2026
More
    Home देश पंजाब पुलिस न...

    पंजाब पुलिस ने ढूंढी अमृतपाल सिंह की लोकेशन, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

    Amritpal Singh

    जालंधर (सच कहूँ न्यूज) पंजाब पुलिस ने आपराधिक मामलों में (Amrit pal Singh) वांछित वारिस पंजाब दे (डब्ल्यूपीडी) के कार्यकतार्ओं के विरुद्ध अपनी कार्रवाई जारी रखी और राज्य में शान्ति और कानून व्यवस्था को भंग करने की कोशिश करने वाले कई व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया। सीआईए जालंधर के पुलिस दल ने ‘वारिस पंजाब दे’के प्रमुख अमृतपाल सिंह के चार समर्थकों को आज शाम जालंधर के गांव कुक्कड़ पिंड में उनके आवास से गिरफ्तार किया। इनकी पहचान कुलदीप सिंह पुत्र रंजीत सिंह , मंगल सिंह पुत्र किशन सिंह , गुरमिंदर सिंह सभी निवासी कुक्कड़ पिंड और हिरदय पाल निवासी पंजाब एवेन्यू के तौर पर हुई है। गिरफ्तार किए गए तीन लोगों को सीआईए स्टाफ जालंधर में रखा गया है जबकि हिरदय पाल सिंह को जेल भेज दिया गया है।

    जालंधर जिले के सभी प्रवेश और निकास मार्गों को बंद कर दिया गया है। Amrit pal Singh के जलूखेड़ा गांव में भी फोर्स तैनात है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल से लगी पंजाब की सीमाओं को भी सील कर दिया गया है। रविवार देर रात अमृतपाल सिंह के चाचा और ड्राइवर ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। दोनों ने सफेद मर्सिडीज कार के साथ सरेंडर किया है। इस मर्सिडीज कार का इस्तेमाल अमृतपाल करता था। वहीं सोशल मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह की लोकेशन ढूंढ निकाली है। बताया जा रहा है कि कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है।

    अमृतपाल व उसके साथियों पर आर्म्स एक्ट के तहत नया मामला दर्ज

    पंजाब पुलिस ने भगोड़े Amrit pal Singh और उनके कुछ सहयोगियों के खिलाफ अवैध हथियार रखने के मामले में एक नई प्राथमिकी दर्ज की है। इससे पहले पुलिस ने 23 फरवरी को अजनाला की घटना में अमृतपाल और उसके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। अमृतसर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतिंदर सिंह ने रविवार को कहा कि अमृतपाल के सात सहयोगियों को आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि अमृतपाल को पकड़ने के लिए अभियान जारी है, जिसने शनिवार को जालंधर जिले में उसके काफिले को रोके जाने पर पुलिस को चकमा दे दिया था। उन्होने कहा कि अमृतपाल के काफिले में शामिल उसके सात साथियों को शनिवार शाम जालंधर के मेहतपुर के पास से गिरफ्तार किया गया।

    हरमिंदर सिंह को एक हथियार और 139 कारतूस के साथ पकड़ा | Amrit pal Singh

    एसएसपी ने कहा कि अजयपाल, गुरवीर सिंह, बलजिंदर सिंह, हरमिंदर सिंह, गुरलाल सिंह, सुवीरित सिंह और अमनदीप सिंह के रूप में पहचाने गए सात आरोपियों के कब्जे से छह अवैध 12 बोर की बंदूकें और 193 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। उन्होने कहा कि हरमिंदर सिंह को एक हथियार और 139 कारतूस के साथ पकड़ा गया है। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि अमृतपाल ने गुरभेज नाम के एक अन्य व्यक्ति के जरिए ये कारतूस खरीदे थे।

    अफवाहों पर ध्यान न दें: एसएसपी | Amrit pal Singh

    यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी जांच के दौरान कोई सीमा पार कनेक्शन सामने आया है, एसएसपी ने कहा कि वह अभी इस पर टिप्पणी नहीं कर पाएंगे क्योंकि जांच चल रही है। अजनाला कांड में प्राथमिकी दर्ज करने में देरी करने पर उन्होने कहा कि घटना के ‘अगले ही दिन प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है और शांतिपूर्ण है। हम जनता से अपील करते हैं कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। एसएसपी ने कहा कि कार्रवाई के तहत अमृतपाल के पैतृक गांव स्थित घर की भी तलाशी ली गई। पुलिस ने अमृतपाल सिंह के काफिले में शामिल दो गाड़ियां बरामद की हैं।

    पुलिस ने शनिवार को कहा था कि Amrit pal Singh और उसके समर्थकों को चार आपराधिक मामलों में शामिल होने के लिए एक अभियान शुरू किया गया था, जिसमें वर्गों के बीच वैमनस्य फैलाने, हत्या का प्रयास, पुलिस कर्मियों पर हमला करने और सार्वजनिक कर्तव्यों के वैध निर्वहन में बाधा उत्पन्न करने के आरोप शामिल थे। इसी बीच पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी सात लोगों को आज बाबा बकाला में कोर्ट में पेश किया। बाबा बकाला के डीएसपी हरकिशन सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार किए गए साल लोगों को कोर्ट में पेश किया जहां अदालत ने उन्हे 23 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here