हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश अमृतपाल का दा...

    अमृतपाल का दाहिना हाथ पप्पलप्रीत गिरफ्तार

    Amritpal Singh new selfie

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब पुलिस को आप बहुत बड़ी (Pappalpreet arrested) सफलता मिली है। पुलिस ने अमृतपाल के करीबी पप्पलप्रीत को होशियारपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पप्पलप्रीत अमृतपाल का सलाहकार है। वह उसके फरार होने के समय से ही उसके साथ साये की तरह रहा था। गौरतलब हैं कि पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह और उसके साथियों पर 18 मार्च को कार्रवाई की थी। इस दौरान पुलिस ने सैकड़ों साथियों और समर्थकों को गिरफ्तार किया था हालांकि अमृतपाल अपने कुछ करीबियों के साथ भागने में सफल रहा था। अभी तक अमृतपाल पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

    अब खुलेंगे राज

    पंजाब पुलिस ने खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह राइट हैंड पप्पलप्रीत सिंह को होशियारपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की मदद से पप्पलप्रीत को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। अमृतपाल सिंह की प्लानिंग को लेकर असली मास्टरमाइंड कहे जाने वाले पप्पलप्रीत के सीने में कई राज दफन हैं। माना जाता है कि अमृतपाल सिंह के भगौड़ा घोषित किए जाने के बाद सारी चीजें प्लानिंग करने में पप्पलप्रीत का बड़ा हाथ रहा है। पंजाब पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अमृतपाल सिंह और पप्पलप्रीत को आखिरी बार एक साथ होशियारपुर में देखा गया था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here