हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश Breaking News...

    Breaking News: Amritpal Singh की लेटेस्ट सेल्फी आई सामने

    Amritpal Singh new selfie

    चंडीगढ़। (सच कहूँ न्यूज) ‘वारिस पंजाब दे’ संस्था के मुखिया अमृतपाल (Amritpal Singh new selfie) सिंह की लेटेस्ट सेल्फी सामने आई है। इस सेल्फी में उनके साथ उनकी पार्टनर पापलप्रीत सिंह भी नजर आ रही हैं। यह सेल्फी हाईवे के किनारे बैठकर ली गई है। इस सेल्फी के सामने आने के बाद साफ हो गया है कि अमृतपाल सिंह पुलिस गिरफ्त से बाहर है। गौरतलब हैं कि पुलिस द्वारा अमृतपाल सिंह की तलाश आज लगातार नौवें दिन भी जारी है।
    यह भी पढ़ें:– पंजाब में मुआवजे को सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान

    इस बीच चर्चा थी कि अमृतपाल सिंह अभी पुलिस हिरासत में है, लेकिन इस बात का खुलासा नहीं हो रहा है। अब अमृतपाल और उसके फरार साथी पापलप्रीत सिंह की सेल्फी सामने आई है। इसमें अमृतपाल सिंह अपने पार्टनर पापलप्रीत सिंह के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। सेल्फी में अमृतपाल एनर्जी ड्रिंक की कैन पकड़े हुए हैं। सेल्फी कहां की है, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

    यह भी पढ़ें:– अडानी समूह में सारा पैसा निवेश की वजह बताए सरकार: राहुल

    गुरपतवंत पन्नू ने अब उत्तराखंड को दी धमकी | Amritpal Singh new selfie

    प्रतिबंधित संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू जी-20 शिखर सम्मेलन को लगातार धमकी दे रहे हैं। पंजाब के बाद अब गुरपतवंत पन्नू ने उत्तराखंड को धमकी दी है। पन्नू ने कहा है कि ‘रामनगर भारत का हिस्सा नहीं है और पंजाब की आजादी के बाद इसे खालिस्तान का हिस्सा बनाया जाएगा।

    क्या है मामला | Amritpal Singh new selfie

    आपको बता दें कि जी-20 की बैठक मंगलवार से उत्तराखंड के रामनगर में हो रही है। पहले से प्रतिबंधित खालिस्तान समर्थक इस संगठन ने कई लोगों को धमकी दी है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां ??सतर्क हो गई हैं। सरकारी अधिकारियों का कहना है कि संगठन जी-20 बैठक के जरिए इस मामले का अंतरराष्ट्रीयकरण करना चाहता है।

    अमृतपाल अभियान : गिरफ्तार 353 में से 197 रिहा | Amritpal Singh

    ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल व उसके समर्थकों के खिलाफ पिछले शनिवार से पंजाब पुलिस के चलाये अभियान के दौरान प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तौर पर गिरफ्तार 353 लोगों में से 197 को रविवार शाम तक रिहा कर दिया गया। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि पिछले आठ दिनों में उक्क्त 353 के अलावा 40 लोगों को आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया गया है और सात पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निदेर्शानुसार प्रदेश में सभी पुलिस अधीक्षकों व पुलिस आयुक्तों को निर्देश दिये गये हैं कि किसी निर्दोष व्यक्ति को अनावश्यक परेशान न किया जाए।

    उन्होंने कहा कि निर्देश दिया गया है कि (Amritpal Singh new selfie) किसी को हिरासत में लेने से पहले जांच अधिकारी और उनके वरिष्ठ अधिकारी उपलब्ध प्रमाण देखें और खुद को संतुष्ट करें। महानिदेशक ने लोगों से शांति व भाईचारे का माहौल बनाये रखने व अफवाहों या फेक न्यूज पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। पुलिस ने आज भी कई इलाकों में फ्लैग मार्च, नाकाबंदी, गश्त जैसी गतिविधियां जारी रखीं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here