हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More

    Amritsar News: अमृतसर में धमाका, कई तीर्थयात्री घायल हुए | Amritsar Attack

    Amritsar-News
    अमृतसर में धमाका! कई तीर्थयात्री घायल हुए

    अमृतसर। अमृतसर के हेरिटेज स्ट्रीट पर धमाका हुआ है। धमाके से (Amritsar News) सारागढ़ी पार्किंग में खिड़कियों पर लगे शीशे टूट गए। शीशा 5 से 6 तीर्थयात्रियों को लगा, जिससे वे घायल हो गए। हादसा हेरिटेज स्ट्रीट पर सारागरी सारण के सामने और पार्किंग के ठीक बाहर हुआ। तभी जोरदार (Amritsar Attack)  धमाका हुआ। जिससे कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही चंद मिनटों में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। हालांकि पंजाब पुलिस ने कहा है कि यह कोई आतंकवादी हमला नहीं है।

    सेंट्रल एसीपी सुरिंदर सिंह का कहना है कि घटना आतंकी नहीं है, यह साफ है। लेकिन अभी कारण के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। फोरेंसिक विभाग की टीमें आज करेंगी जांच सैंपल लिए जाएंगे। उसके बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here