हमसे जुड़े

Follow us

28.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home देश Haryana Punja...

    Haryana Punjab Weather: तेज आंधी, बिजली चमकना, ओले गिरना इन सबका हरियाणा-पंजाब में अलर्ट जारी

    Haryana Punjab Weather
    Haryana Punjab Weather: तेज आंधी, बिजली चमकना, ओले गिरना इन सबका हरियाणा-पंजाब में अलर्ट जारी

    Haryana Punjab Weather: चंडीगढ़/हिसार सच कहूँ/संदीप सिंहमार। मार्च के पहले पखवाड़े में मौसम ने करवट ले ली है, जिससे अधिकांश क्षेत्रों में राहत मिली है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश में 18 से 20 मार्च के बीच आंधी, गरज-चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी है। आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें 30-50 किमी/घंटा की धूल भरी हवाएं, बिजली चमकना और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। पंजाब से शुरू होकर दिल्ली-एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद) तक यह गतिविधियां फैलेंगी, जिससे गर्मी से काफी राहत मिलेगी। अगले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी, उसके बाद यह स्थिर रहेगा। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के मिड-रीच इलाकों में बेमौसम बर्फबारी हो रही है, जहां सर्दियों का सूखापन अब सफेद चादर से ढक गया है। पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले एक हफ्ते तक बना रहेगा, जिससे लगातार बारिश-बर्फबारी जारी रहेगी।

    दिल्ली में 18-20 मार्च को लगातार तीन दिन आंधी-बारिश होगी, न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 31-33 डिग्री रह सकता है। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और मध्य जिलों में हल्की बारिश व 30-40 किमी/घंटा हवाओं का असर 17 मार्च से दिखेगा। हरियाणा, राजस्थान व पंजाब में मार्च से बादल और बौछारें शुरू होंगी। किसान फसल सुरक्षा के लिए आईएमडी की कृषि सलाह लें, क्योंकि आंधी से रबी फसलों को नुकसान हो सकता है। यातायात प्रभावित न हो, इसलिए अलर्ट वाले जिलों में सतर्क रहें।