हमसे जुड़े

Follow us

15.7 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पतंग उड़ाते वक...

    पतंग उड़ाते वक्त चौथी मंजिल से गिरा आठ वर्षीय बालक, मौत

    Kairana News
    Kairana News: पतंग उड़ाते वक्त चौथी मंजिल से गिरा आठ वर्षीय बालक, मौत

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: मोहल्ला इमामबाड़ा में पतंग उड़ाते वक्त एक आठ वर्षीय बालक की चौथी मंजिल से नीचे जमीन पर गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में हुई बालक की मौत से मृतक परिवार में कोहराम मचा हुआ है। Kairana News

    कस्बे के मोहल्ला इमामबाड़ा निवासी साजिद का आठ वर्षीय पुत्र आकिब सोमवार को मकान की चौथी मंजिल पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान बालक का संतुलन बिगड़ गया और वह मकान की छत पर लगे जाल से होते हुए नीचे जमीन पर आ गिरा। नीचे गिरते ही बालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में घायल बालक को लेकर कस्बे के एक निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने उसे गम्भीर हालत के चलते हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

    इसके बाद, परिजन उसे शामली के एक निजी हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे, लेकिन बालक ने हॉस्पिटल के बाहर ही दम तोड़ दिया। बालक की मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक बालक चार बहन-भाइयों में सबसे बड़ा था, जबकि दो बहन व एक भाई उससे छोटे बताए गए है। मृतक बालक कस्बे के एक निजी स्कूल में दूसरी कक्षा का छात्र था। वहीं, परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतक बालक के शव को निकट स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना पीएम विश्वकर्मा योजना का उद्देश्य: उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here