हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Eye Camp: अमूल्य जीवन ट्रस्ट बड़े स्तर पर बनवा रहा मोतियाबिंद मरीजों की आँखें- मोहन प्रजापति

    Muzaffarnagar News
    Muzaffarnagar News: अमूल्य जीवन ट्रस्ट बड़े स्तर पर बनवा रहा मोतियाबिंद मरीजों की आँखें- मोहन प्रजापति

    मुजफ्फरनगर (सच कहूँ/राहुल कुमार प्रजापति)। Eye Treatment Camp: आज गाँव मुझेड़ा में अमूल्य जीवन सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से डॉo योगेंद्र प्रजापति द्वारा विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया जिसका शुभारंभ मुख्यातिथि अति पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने फीता काटाकर किया इस दौरान मोहन प्रजापति ने कहा हे कि अमूल्य जीवन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉo राजवीर सिंह प्रजापति की मुहिम अंधकार से प्रकाश की ओर के तहत नेत्र हीन लोगों के जीवन से अंधकार दूर किया जा रहा है और ट्रस्ट द्वारा बड़े स्तर पर मोतियाबिंद के मरीजों की आँखें बनवा कर उनके जीवन में उजाला भरा जा रहा वही अब ट्रस्ट द्वारा हर सप्ताह शहरी व ग्रामीण क्षेत्र दर्जनों शिविर लगाए जा रहे हे। Muzaffarnagar News

    ताकि गरीब असहाय मजदूर लोगो की ज्यादा से ज्यादा मदद की जा सके वहीं मुहिम अंधकार से प्रकाश की ओर मुहिम से हजारों नेत्रहीन लोगों के जीवन में प्रकाश आ चुका हे वहीं डॉ योगेन्द्र प्रजापति ने बताया गया हे कि शिविर में महेश इंद्रेश हॉस्पिटल देहरादून द्वारा आई टीम के अनुभवी डॉक्टरों द्वारा 245 लोगों की नेत्र जॉच की गई जिसमें 56 मरीज मोतियाबिंद के पाए गए जिनको शुगर जांच के बाद बस द्वारा देहरादून लेजाया जायेगा और निशुल्क ऑपरेशन कराया जायेगा जिनका दवाई खाना पीना रहना सब ट्रस्ट द्वारा निशुल्क होगा इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश वालिया, प्रदेश महासचिव सचिन प्रजापति, युवा नेता बिट्टू प्रजापति, डॉ. शाकिब अली डॉ. इकबाल, डॉo सागर, डॉo विनीत, डॉo पीयूष, नरेश प्रजापति,आयुष प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे। Muzaffarnagar News

    यह भी पढ़ें:– मुर्मु ने एकता के साथ विकसित भारत का किया आह्वान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here