हमसे जुड़े

Follow us

30.8 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें अनंतनाग मुठभे...

    अनंतनाग मुठभेड़ : चार आतंकवादी ढेर, जवान शहीद

    खुफिया जानकारी के आधार पर सेना ने चलाया था अ​भियान

    श्रीनगर, एजेंसी।

     दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों के घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गये तथा पुलिस का एक जवान शहीद हो गया। इस दौरान एक नागरिक की मौत हो गयी। पुलिस महानिदेशक डा़ एस पी वैद्य ने ट्वीट कर कहा कि चार आतंकवादी मारे गये हैं। सभी आतंकवादियों के इस्लामिक स्टेट से जुड़े होने के बारे में रिपोर्ट है।

    उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यवश इस अभियान में जम्मू कश्मीर पुलिस के एक जवान की भी जान चली गयी है। डा़ वैद्य ने कहा कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने जिले के खिराम में तड़के संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया।

    जब इलाके को सील किया जा रहा था तभी वहां छिपे  तंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और इस दौरान चार आतंकवादी मारे गए। आखिरी रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ जारी है।

     

    HINDI NEWS से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें FACEBOOK और TWITTER पर फॉलो करें।